21 दिन बैंक बंद: त्योहारों के चलते अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी लिस्ट... देखें

Update: 2022-09-24 09:17 GMT

डेस्क I  क्या आप बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम अगले महीने के लिए टाल रहे हैं? अगर इसका जवाब 'हां' है तो आपको बता दें कि अक्टूबर में बैंक 21 दिन बंद रहेंगे, इसलिए समय रहते सभी काम निपटा लें। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अभी से हॉलिडे लिस्ट को देकर अपना प्लान कर लें। इससे बाद में आपको परेशानी का सामना नहीं करना होगा।

आपको बता दें कि, बैंकों की ये छुट्टियां अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन हैं। भारत में बैंक गैजेटेड हॉलिडे के अनुसार बंद होते हैं। सभी बैंक सार्वजनिक छुट्टियों के दिन बंद रहते हैं, जबकि कुछ बैंक क्षेत्रीय त्योहारों और छुट्टियों के अनुसार बंद होते हैं। आइए जानते हैं कब-कब बैंक रहेगा बंद, देखिए पूरी लिस्ट...

यह देखें अक्टूबर 2022 में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर:- 

1 अक्टूबर - बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन

2 अक्टूबर - रविवार और गांधी जयंती अवकाश

3 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)

4 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयुधा पूजा/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

5 अक्टूबर – दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव

6 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)

7 अक्टूबर - दुर्गा पूजा (दशाईं)

8 अक्टूबर - दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन)

9 अक्टूबर - रविवार

13 अक्टूबर - करवा चौथ

14 अक्टूबर - ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार

16 अक्टूबर - रविवार

18 अक्टूबर – कटि बिहू

22 अक्टूबर - चौथा शनिवार

23 अक्टूबर - रविवार

24 अक्टूबर - काली पूजा / दीपावली / दिवाली (लक्ष्मी पूजन) / नरक चतुर्दशी)

25 अक्टूबर - लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा

26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस

27 अक्टूबर - भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा

30 अक्टूबर - रविवार

31 अक्टूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य पश्ती डाला छठ (सुबह की अर्ध्य)/छठ पूजा

Tags:    

Similar News