यूथ कांग्रेस में 17 लाख सदस्य: यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए मेंबरशिप की तारीख खत्म, 17 लाख से ज्यादा वोट पड़े; 1 लाख के शुल्क जमा नहीं

Update: 2022-06-13 10:25 GMT

रायपुर, 13 जून 2022। यूथ कांग्रेस के चुनाव के लिए मेंबरशिप की तारीख खत्म हो चुकी है। अब तक 17 लाख से ज्यादा वोट हो चुके हैं। इसमें एक लाख ऐसे वोट भी शामिल हैं, जिसमें निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया गया है। आज 24 घंटे का समय शुल्क जमा करने के लिए मिलेगा, अन्यथा यह रद्द माना जाएगा। सभी वोटों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। मुख्य रूप से मुकाबला आकाश शर्मा और मोनू अवस्थी के बीच है।


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के युवा विंग के चुनाव को लेकर एक महीने से चल रही मेंबरशिप की कवायद रविवार की देर रात 12 बजे खत्म हो गई। अब नए सदस्य नहीं बनाए जा सकेंगे। इस तरह अब अध्यक्ष के 12 और प्रदेश महासचिव के 134 उम्मीदवारों के साथ-साथ जिलाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के सैकड़ों की संख्या में उम्मीदवारों की किस्मत ऑनलाइन एप्लीकेशन में दर्ज है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब सबसे अहम स्क्रूटनी का दौर शुरू होगा। जिन राज्यों में इस पद्धति से चुनाव हो चुके हैं, वहां चालीस फीसदी तक स्क्रूटनी में वोट कट गए। यानी 17 लाख में से 60 फीसदी वोटों के ही वैलिड होने का ट्रेंड है। ऐसे में कभी भी उलटफेर होने की भी स्थिति बन सकती है।

Tags:    

Similar News