17 जुआरी गिरफ्तार: रविवार की रात जुआ खेलते जुआरी पकड़ाए, 4 लाख 62 हजार नगदी भी जब्त...

Update: 2022-02-28 06:46 GMT

रायपुर 28 फरवरी 2022। जुआड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 4 लाख 62 हजार 500 रुपये बरामद किया है।

दरअसल राजधानी पुलिस को सूचना मिली थी कि, रविवार की रात गुढ़ियारी के विकास नगर में बड़े पैमाने में जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल और क्राइम एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस और सायबर सेल की टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों के पास से 4 लाख 62 हजार नगदी भी जब्त की गई। पकड़े गए सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी में शुभम पटले पिता हरिप्रसाद पटले उम्र 22 वर्ष निवासी अशोक नगर गुढ़ियारी, जितेन्द्र कृपलानी पिता रमेश कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ आरडीए कालोनी थाना डी डी नगर, अजय पृथवानी पिता दीपक पृथवानी उम्र 22 वर्ष निवासी आरडीए कालोनी इन्द्रप्रस्थ थाना डी डी नगर, नागेश्वर साहू पिता जीवराखन उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कान्दुल थाना मुजगहन, मनीष शर्मा पिता प्रकाश शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी श्रीनगर थाना गुढियारी, दीपक वर्मा पिता टेकराम वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी बडा अशोक नगर थाना गुढियारी, धनंजय सिंह पिता विष्णुदेव सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी एमआईजी-2 सेक्टर 02 थाना डीडी नगर, बिट्टू ऊर्फ रोशन पिता रामकुमार कृपलानी 35 वर्ष निवासी इन्द्रप्रस्थ आरडीए कालोनी थाना डी डी नगर, राकेश डोंगरे पिता तीर्थराज उम्र 26 वर्ष निवासी जनता कालोनी सत्यम कम्प्युटर थाना गुढियारी, मंजीत सिंह पिता बलवंत सिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष सा. गोंदवारा रोड अनुग्रह रेसीडेंसी थाना खमतराई, महेश यादव पिता स्व. नंदकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी शुक्रवारी बाजार थाना गुढियारी, सुनील टण्डन पिता हरिशंकर उम्र 30 वर्ष निवासी पिरदा थाना विधानसभा, जीतू दीप पिता  प्रसाद दीप उम्र 32 वर्ष सा. सिमगा थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार, लोकेश गेण्डरे पिता स्व. राजकुमार गेण्डरे उम्र 21 वर्ष निवासी पिरदा थाना विधान सभा, गौरव हेपड पिता बलवंत राव हेपड उम्र 28 वर्ष निवासी बूढ़ापारा सप्रेशाला थाना कोतवाली, रामकुमार गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी रामनगर शीतला पारा थाना गुढियारी, मो. हसन पिता मो. आजम उम्र 43 वर्ष निवासी गौतम नगर के सामने गली थाना आजाद चैक रायपुर।

Tags:    

Similar News