सिविल सर्विसेस के नोटिफिकेशन में जुड़े IRMS के 150 पद,अब 1011 पदों पर होगी भर्ती, भरे जाएंगे रेल्वे के ये पद...
दिल्ली/21 फरवरी,2022- यूपीएससी के द्वारा सिविल सर्विसेस परीक्षा के लिये जारी नोटिफिकेशन में 150 पद बढा दिए गए हैं। पहले सिविल सर्विसेस के 861 पदों के लिये नोटिफिकेशन जारी हुआ था,पर अब आईआरएमएस के 150 पदों के जुड़ने से कुल 1011 पदों पर भर्ती प्रक्रिया होगी। पिछले कुछ वर्षों में होने वाली भर्ती प्रक्रिया से सर्वाधिक पद इस बार यूपीएससी द्वारा भरे जाएंगे। वन सेवा के भी 150 अत्तिरिक्त पदों के लिये भी सँयुक्त प्रारंभिक परीक्षा होगी।
क्या है आईआरएमएस-
आईआरएमएस का फूल फार्म इंडियन रेल्वे मैनेजमेंट सिस्ट्म है। पहले रेल्वे में आठ अलग अलग सेवाओ के लिये अलग अलग कैडर होते थे। अब सभी को मर्ज कर एक ही सेवा बना दिया गया है। जिसकी भर्ती सिविल सेवा परीक्षा से ही करने का निर्णय लिया गया है।
कौन कौन सी सेवाएं हुई मर्ज-
इस कैडर में इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स(irse), इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स,इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स,इंडियन रेलवे स्टोर्स सर्विस,इंडियन रेल्वे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स, इंडियन रेल्वे ट्रैफिक सर्विस,इंडियन रेल्वे पर्सनल सर्विस,इंडियन रेल्वे अकाउंट सर्विस को मर्ज कर सँयुक्त रूप में इंडियन रेल्वे मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया है।
इसलिए बनाया एक कैडर:-
अभी तक देश में चल रहे रेलवे से जुड़े अलग-अलग कैडर थे. सरकार ने 2019 में भारतीय रेलवे में अभियांत्रिकी, यातायात, यांत्रिक और विद्युत सहित विभिन्न विभागों के लिए मौजूदा आठ सेवाओं की जगह केवल एक संवर्ग 'भारतीय रेल सेवा' बनाने का निर्णय लिया था. सरकार का मानना है कि इससे रेलवे की कार्य प्रक्रिया अधिक बेहतर होगी. निर्णय लेने में तेजी, आर्गेनाइजेशन का बेहतर स्वरूप, नौकरशाही पर लगाम और तर्कसंगत निर्णयों को बढ़ावा मिलेगा.