10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा: माशिमं ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते दिया निर्देश, पढ़िए क्या लिखा है...

Update: 2022-01-07 12:26 GMT

रायपुर 7 जनवरी 2022। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते संस्था स्तर पर ही प्रेक्टिकल परीक्षाएं आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव विजय कुमार गोयल ने इस सम्बंध में आज आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में 10 वी 12 वी की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बाहय परीक्षक की अनिवार्यता खत्म कर दी हैं। कोविड़ प्रोटोकाल के अनुसार बारी बारी से छात्रो को बुलाकर प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत छात्रो को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा मास्क के साथ तथा स्कूल के गेट में सेनेटाइजर का प्रयोग कर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिन जिलों में लाक डाउन लगा हो वहां प्रेक्टिकल परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा सकेगी                                                                     



Tags:    

Similar News