एक्ट्रेस की मौत: अभिनेत्री की होटल की 22वीं मंजिल से गिरकर मौत, मर्डर या सुसाइड पर सस्‍पेंस...

Update: 2021-12-21 06:21 GMT

नईदिल्ली 21 दिसम्बर 2021। जापान  की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर सयाका कांडा की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है. सयाका कांडा देश के उत्तरी होक्काइडो द्वीप के एक होटल (Hotel) में ठहरी हुई थीं, वहीं उनके साथ ये हादसा हुआ. महज 35 साल की इस अभिनेत्री के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है.

बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन उसने साजिश से भी इनकार नहीं किया है।

सयाका के पब्लिसिस्ट की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अभिनेत्री सयाका कांडा हादसे का शिकार हो गई हैं। सयाका कांडा की18 दिसंबर, रात नौ बजे अचानक मौत हो गई। हम ऐसी खबर उनके फैंस को देते हुए बहुत दुखी हैं। हमारे लिए भी इस खबर पर यकीन करना बेहद मुश्किल हो रहा है, लेकिन ये सच है कि सयाका अब हमारे बीच नहीं हैं। कृपया उनके परिवार की निजता का सम्मान करें।'खून से लथपथ मिलीं सयाका कांडाखबरों की मानें तो सयाका कांडा खून से लथपथ होटल के बाहर बेहोशी की हालत में मिली थीं। बताया जा रहा है कि उनका रूम 22वें फ्लोर पर था और वो वहीं से नीचे गिर गई थीं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन सयाका के दोस्तों का कहना है कि वो आत्महत्या नहीं कर सकतीं।

सयाका एक जापानी एक्ट्रेस और सिंगर थीं. वह एक्टर Masaki Kanda और पॉप गायक Seiko Matsuda की इकलौती संतान थीं. सयाका को Disney के Frozen फिल्म सीरीज में अन्ना के कैरेक्टर को जापानी में डब करने के लिए पहचाना जाता है.

Tags:    

Similar News