न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने रद्द कर दी अपनी शादी, इस वजह से लिया फैसला... जानिए कौन हैं ये पावरफुल महिला
नईदिल्ली 23 जनवरी 2022। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कोविड-19 प्रतिबंधों को और सख्त करते हुए अपनी शादी रद्द कर दी है। कोरोना वायरस और उसके नए वैरिएंट Omicron के मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं. इसकी वजह से लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. इस बीच Omicron ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न की शादी पर ग्रहण लगा दिया है. न्यूजीलैंड में Omicron के बढ़ते मामलों और इसकी वजह से लागू प्रतिबंधों के बीच प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी को टाल दिया है.
रविवार (23 जनवरी) को उनकी शादी होनी थी लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खुद की शादी रद्द कर लोगों को कोरोना से सावधान रहने के लिए प्ररित किया है। कड़े प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिलहाल अपनी शादी रद्द कर दी है।
दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी समारोह के बाद ओमिक्रॉन के 9 मामले सामने आए थे। जिससे लोगों में दहशत फैल गई और इसके बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। वहीं यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था। इसके बाद दो सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया गया और प्रधानमंत्री ने अपनी शादी रद्द कर दीं।
अर्डर्न और उनके लंबे समय से साथी रहे क्लार्क गेफार्ड ने कभी भी अपनी शादी की तारीख की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब कोरोना के चलते उन्होंने शादी रद्द कर दी है। हालांकि कोरोना के मामले कम होने के बाद दोनों एक बार फिर से नई तारीख का एलान कर सकते हैं।
साल 2017 में सबसे कम उम्र की न्यूजीलैंड की पीएम बनी थीं। पिछले साल अक्तूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। उन्होंने अपनी लेबर पार्टी को आधी सदी में सबसे बड़ी चुनावी जीत दिलाई।
जब अर्डर्न से पूछा गया कि ऐसे प्रतिबंध लगाकर उन्हें कैसा लगा जिसके चलते उनकी खुद की शादी कैंसिल हो गई, उन्होंने कहा, 'यही जिंदगी है।' उन्होंने कहा, 'मैं न्यूजीलैंड के हजारों अन्य लोगों से अलग नहीं हूं, जिन्होंने महामारी के चलते बहुत अधिक विनाशकारी प्रभावों को झेला है। महामारी शुरू होने के बाद न्यूजीलैंड में 15,104 कोविड मामले और 52 मौतें दर्ज की गई हैं।