हाईकोर्ट को मिलेंगे दो और जज, बार व बैंच कोटे से एक एक नामों की सहमति के बाद कॉलेजियम ने भेजे दो के नाम

Update: 2022-07-18 10:48 GMT

बिलासपुर। छतीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द ही दो नए जस्टिस मिलने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बार व बैंच कोटे से एक एक नामो को स्वीकृति प्रदान कर सरकार को नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए भेज दिया है। बार कोटे से सीनियर अधिवक्ता राकेश मोहन पांडेय व बैंच कोटे से उच्च न्यायिक सेवा के अधिकारी व वर्तमान में बिलासपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ राधा किशन अग्रवाल के नाम भेजे गए हैं। कॉलेजियम ने इनके नामो को हरी झंडी दे दी हैं अब जल्द ही इनके जस्टिस बनने का आदेश जारी हो जाएगा।



Similar News