सरकार का बड़ा फैसला: मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य, हर दिन होगा जन-गण-मन....
लखनऊ 12 मई 2022। उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में आज से रोजाना राष्ट्रगान का गायन अनिवार्य कर दिया गया। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के रजिस्ट्रार एसएन पांडे ने गत नौ मई को सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी किया।
आदेश में कहा गया है कि रमजान के कारण 30 मार्च से 11 मई तक अवकाश था। 12 मई को फिर से कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। अत: 12 मई से आदेश का पालन करवाना सुनिश्चित करें।
यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद ने कहा- 'जब मदरसा छात्र राष्ट्रगान गाएंगे तो समाज के मूल्यों को भी जानेंगे। मदरसा शिक्षा के उत्थान के लिए सरकार काम कर रही है। अब मदरसा के छात्र गणित, विज्ञान, कंप्यूटर के साथ-साथ धर्मग्रंथों का भी अध्ययन करेंगे।'