बुधवार राशिफल: वृश्चिक, धनु, मकर सहित इन राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, होगा लाभ... वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क...

Update: 2022-03-22 18:45 GMT

Aaj Ka Rashifal 

रायपुर 23 मार्च 2022. आज आपके लिए कैसा रहने वाला है दिन, आइए जानते हैं बुधवार का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छोटे-मोटे अवसरों को यूं ही गवा देंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको लाभ कम होगा, लेकिन आपको कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को विदेशों से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है, जिसके बाद आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपनी जीवनसाथी को लेकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि

बाहरी गतिविधियों और खेलों को आज के मनोरंजन में शामिल किया जाना चाहिए। आर्थिक सुधार निश्चित है। काम पर अत्यधिक तनाव के कारण परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को नजरअंदाज न करें। अपने प्रिय के बिना समय बिताना आपके लिए मुश्किल होगा। यदि आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे तो आप अपनी स्थिति खो सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप भाग-दौड़ का शिकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि

आपको अनचाहे रिश्ते निभाने पड़ सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से नजदीकियां न बढ़ाएं, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अफवाहों पर विश्वास न करें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। जितना हो सके लेन-देन से बचें। परिवार में शुभता का संचार होगा। अपने मूल्यों को अलग रखने से बचें और हर निर्णय तार्किक रूप से लें। आप किसी ऐसे सोर्स से पैसा कमा सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा भी नहीं होगा। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर का माहौल खुशनुमा बनाएगी। आज प्रियतम से दूर होने का गम आपको चिढ़ाता रहेगा।

कर्क राशि

अगर आप अपना करियर बदलने की सोच रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं या नहीं। क्योंकि आपका करियर आपके निर्णय पर निर्भर करता है। इस राशि के जो लोग अपने व्यवसाय के क्षेत्र में परिवर्तन करना चाहते हैं, उन्हें निर्णय लेने से पहले अपने बड़ों की राय अवश्य लेनी चाहिए। कुछ मार्गदर्शन मिलेगा। और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अनिर्णय की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और गृहस्थ जीवन में परेशानियों का निराकरण होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े हुए कार्यों का भी रास्ता निकलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूलताओं में वृद्धि होगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

कन्या राशि 

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा और कार्यभार की अधिकता रहेगी। कड़े परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। धार्मिक और आध्यामित गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढक़र भाग लेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपके व्यवहार के किसी को ठेस न पहुंचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण बना रहेगा। आध्यात्मिकता के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वरभक्ति से मन को शांति मिलेगी। नकारात्मक विचारों से बचना होगा। अधिक धन व्यय की संभावना रहेगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यों में सफलता मिलने से धन लाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेंगे। धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में धन-व्यय की अधिकता रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा।

धनु राशि 

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।

मकर राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कुम्भ राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। धन का लाभ मिलने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की संभावना है। अगर आप आज शांत दिमाग से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुनें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यवसाय से जुड़े हैं, आज उनकी किसी बड़े व्यवसायी के साथ साझेदारी हो सकती है।


Tags:    

Similar News