'मुख्यमंत्री भूपेश ले हे उम्मीद'...सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री भूपेश को छत्तीसगढ़ी में लिखा पत्र- पढ़े पूरा पत्र...
रायपुर/ 22 दिसम्बर 2021। सहायक शिक्षको ने धरने के 12 वे दिन वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखा। जै जोहार से छतीसगढ़ी में शुरू हुए पत्र में संविलियन में अपने साथ हुए धोखे का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ही इसे दूर करने का भरोसा सहायक शिक्षकों ने जताया है।
शिक्षकों ने पत्र के माध्यम से बताया हैं कि सरकार आने के बाद वेतन विसंगति दूर करने को लेकर उन्हें भरोसा जागा है और उन्हें उम्मीद भी हैं कि उनके सीएम उनकी उम्मीद पूरी करेंगें। शिक्षको ने कहा है कि, हमन अपन कका के जल्द घोषणा करे के डहर देखत हन।