कर्मचारी संघ का सरकार को सुझाव, प्रशासनिक तबादलों पर बैन लगी रहे हो लेकिन स्वयं के व्यय से होने वाले तबादलों को मिले हरी झंडी, सरकार पर नहीं आएगा बोझ
रायपुर 9 जुलाई 2021. विश्वस्त सूत्रों से जो खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस साल भी ट्रांसफर पर बैन हटने की संभावनाएं नहीं है क्योंकि सरकार की ओर से अभी तक तबादला नीति पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और न ही इसका कोई फार्मूला तैयार किया गया है, इधर जैसे ही यह खबर छन कर बाहर आई है वैसे ही कर्मचारियों को तगड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया में इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है अपने परिवार से दूर कर्मचारी चाहते हैं कि कम से कम इस बार तबादले पर लगी अघोषित रोक हटे। इधर जो खबरें निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक वित्तीय भार से बचने के लिए सरकार तबादले पर बैन नही हटाना चाहती, इसे देखते हुए कर्मचारी संघ की ओर से सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने ट्वीट के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा मंत्री, पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मांग रखी है और कहां है कि भले ही प्रशासनिक तबादलों पर रोक लगी रहे लेकिन स्वयं के व्यय से होने वाले तबादलों पर लगी रोक हटा दी जाए क्योंकि स्वयं के वजह से होने वाले तबादलों पर पूरा खर्च कर्मचारी स्वयं वहन करता है और शासन को एक भी रुपए का आर्थिक भार नहीं आता है अतः ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को स्वयं के व्यय से होने वाले तबादले का लाभ दिया जाएगा तो सरकार पर एक रुपए का भी आर्थिक बोझ नहीं आएगा और परिवार से दूर आर्थिक और मानसिक रूप से संघर्ष कर रहे कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिल जाएगी , उनके इस ट्वीट को बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तरफ से भी रीट्वीट भी किया जा रहा है , ऐसे देखा जाए तो काफी हद तक यह सुझाव बढ़िया भी है क्योंकि शासन के ऊपर बिना किसी भार के कर्मचारियों को राहत भी मिल जाएगी और शासन की ओर से कर्मचारियों को एक सौगात भी ।