Surajpur News: शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं सहायक शिक्षक, DEO ने की कार्रवाई, जानिए पूरा मामला...
Surajpur News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शराब पीकर स्कूल पहुंचने वाले सहायक शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सहायक शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी कर वेतन वृद्धि रोकी गई।
Surajpur News: सूरजपुर। जिले में शराब पिकर स्कूल आने वाले शिक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। साथ ही वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी भी जारी किए गए है। शराबी सहायक शिक्षक का नाम रोशनलाल उरांव है। शिक्षक पर आरोप हैं कि वो स्कूल शराब के नशे में पहुंचते थे।
जानिए क्या थी शिकायत
दरअसल, प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा प्रतापपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव की शिकायत सरपंच ग्राम पंचायत बोंगा के द्वारा जिला शिक्षा विभाग से की गई थी। शिकायत में सरपंच ने बताया कि प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा में पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव के द्वारा शराब पिकर स्कूल पहुंचते हैं। स्कूल में बच्चों को पढ़ाते भी नहीं है। कई बार ड्यूटी टाइम पर गायब भी रहते थे।
जिला शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए। जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव शराब का सेवन कर स्कूल में मौजूद थे।
सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव के द्वारा आये दिन शराब का सेवन कर स्कूल में मौजूद होने के कारण स्कूल का अध्यापन कार्य प्रभावित हुआ और बच्चों के मनोभाव पर इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ा।
सहायक शिक्षक को शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर द्वारा कारण बताओ जारी किया गया, लेकिन इनके द्वारा जवाब नहीं दिया गया। स्वेच्छाचारिता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता को दर्शाता है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक रोशनलाल उरांव की दो वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गई है।