CG Teacher Recruitment Date Announced: शिक्षक भर्ती की तारीख घोषित, व्यापम ने जारी की संभावित तिथियां, जानिए सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता की परीक्षाएं कब होगी
CG Teacher Recruitment Date Announced: छत्तीसगढ़ में लंबे समय से शिक्षक भर्ती की तिथियों का इंतेजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है। व्यापम ने संभावित तिथियां जारी कर दी है।
CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment Date Announced: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यापम ने वर्ष 2026 में होने वाली 5000 शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। व्यापम द्वारा जारी तिथियों के मुताबिक, सहायक शिक्षकों की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को होगी। शिक्षक भर्ती 25 अक्टूबर और व्याख्याताओं की भर्ती 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। शिक्षकों की भर्ती को लेकर सीएम ने कहा कि 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को अवसर मिलेगा, शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
5000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर सीएम ने जानिए क्या कुछ कहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ बनाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री साय ने सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
नीचे देखें व्यापम द्वारा जारी कैलेण्डर..
सीएम विष्णुदेव एक्स पोस्ट
''हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा।
इसी क्रम में व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है।
मैं सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं..''
बता दें कि छत्तीसगढ़ में 5000 से अधिक पदों पर शिक्षकों की सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पदों पर चयन की प्रक्रिया व्यापम द्वारा की जाएगी। आज इसी क्रम में व्यापम ने परीक्षा की संभावित तारीख घोषित की हैं। कहा जा रहा है कि इस भर्ती से राज्य के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।
जारी पदों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक और प्रयोगशाला सहायक जैसे अन्य पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा में अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।