प्रधान पाठक सस्पेंड: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधान पाठक पर गिरी गाज, निलंबित

Update: 2022-10-12 13:05 GMT
Bijapur News
  • whatsapp icon

महासमुंद। नशे में धुत होकर स्कूल पहुँचने वाले प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में प्रधान पाठक अकेले ही पदस्थ थे। उनके आये दिन नशे में स्कूल पहुँचने से परेशान पालको ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया था।

सरायपाली विकास खंड के खैर झिटकी प्राथमिक शाला में हेमसागर नाग सहायक शिक्षक एलबी के पद पर पदस्थ है। इकलौते शिक्षक होने के चलते वो प्रधान पाठक के भी प्रभार में है। वे आये दिन शराब का सेवन कर स्कूल पहुँचते है। तथा कई बार बिना सूचना के अनुपस्थित रहते हैं। जिसके चलते पालकों ने बच्चो को स्कूल भेजना बंद कर दिया था। स्कूल में 50 बच्चे अध्ययन रत है।

पालको ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को की थी। जिस पर स्कूल के औचक निरीक्षण हेतु तीन भेजा गया था। जिसमे शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के गायब मिले। सिविल सेवा आचरण के विपरीत आचरण करने पर सहायक शिक्षक एलबी हेमसागर नाग को निलंबित कर दिया गया।

Tags:    

Similar News