MPPSC PCS Result 2024: राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 5 महिलाओं ने बनाई जगह, देखें टॉपर्स की लिस्ट

MPPSC PCS Ka Final Result 2024: भोपाल: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 5 महिलाओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं देवांशु शिवहरे ने पूरे मध्यप्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।

Update: 2025-09-13 05:51 GMT

MPPSC PCS Result 2024

MPPSC PCS Ka Final Result 2024:  भोपाल: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परिणाम जारी कर दिया है। इस बार 5 महिलाओं ने टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं देवांशु शिवहरे ने पूरे मध्यप्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। 

राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी

बता दें कि 2024 में 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गई थी। जिसके परिणाम का अभ्यर्थी लंबे समय से इंतेजार कर रहे थे। आखिरकार उनका इंतेजार खत्म हो गया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। 

डिप्टी कलेक्टर के 13 में से 5 पदों पर महिलाओं ने मारी बाजी, देखें टॉपर्स की लिस्ट 

  1. देवांशु शिवहरे- 953
  2. ऋषव अवस्थी- 945.50
  3. अंकित- 942
  4. शुभम- 913
  5. हर्षिता दवे- 893.75
  6. रुचि जाट- 891
  7. नम्रता जैन- 890
  8. गिरीराज परिहार- 859.75
  9. स्वर्णा दीवान- 833.75
  10. विक्रम सर्यम- 765.50
  11. शिवानी सिर्माच- 761.50
  12. जतिन कुमार ठाकुर- 759.75
  13. हिमांशु सोनी- 716 

MPPSC की वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी  मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आयोजित राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा 2024 में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। 

कैसे देखें MPPSC PCS Result 2024 का रिजल्ट 

  • सबसे पहले MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाएं
  • अब Written Exam Result (Main) पर क्लिक करें।  
  • Written Exam Result (Main) पर क्लिक करते ही आपके सामने PDF फॉर्मेट में रिजल्ट सामने आ जाएगा। 
  • अब आप इस PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।  

कौन है देवांशु शिवहरे?

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा 2024 के मुख्य परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिसमें देवांशु शिवहरे ने पूरे मध्यप्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। देवांशु शिवहरे श्योपुर जिले के विजयपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले 2022 में देवांशु शिवहरे MPPSC क्रैक किया था। MPPSC क्रैक करने के बाद वह गुना में वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर है। वहीं अब उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हो गया है। 

Tags:    

Similar News