Education News: शिक्षा विभाग में रिटायरमेंट का रहेगा यह साल, इतने प्रिंसिपल होंगे रिटायर

Education News: स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2025 रिटायरमेंट का साल रहेगा। ई कैडर के एक ज्वाइन डायरेक्टर, पांच डिप्टी डायरेक्टर सहित तकरीबन 110 प्रिंसिपल रिटायर होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई कैडर के अफसरों के साथ ही प्राचार्यों की सूची जारी कर दी है। देखें आदेश

Update: 2025-01-07 07:16 GMT
Education News: शिक्षा विभाग में रिटायरमेंट का रहेगा यह साल, इतने प्रिंसिपल होंगे रिटायर
  • whatsapp icon

Education News: बिलासपुर। मौजूदा शैक्षणिक कैलेंडर कहें या फिर इस साल का कैलेंडर, आप जो भी नाम देना चाहें। स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कुछ मायूसी भरा रहेगा। ई कैडर के अफसरों के साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं तकरीबन 110 प्राचार्य सेवानिवृत हो जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने ई कैडर के अफसरों के साथ ही प्राचार्याें की सूची जारी कर दी है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची संंबंधित प्राचार्याें के अलावा परिजनों के लिए भी सुविधाजनक रहेगी। सूची के अनुसार पोस्ट रिटायरमेंट प्लान कर सकेंगे। बड़ी संख्या में प्राचार्याें और कुछ अधिकारियों के रिटायरमेंट से खाली होने वाले पदों पर उन शिक्षकों की संभावनाएं बनी रहेंगी जो लंबे से प्रमोशन की राह देख रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पद रिक्त होने की स्थिति में युवाओं के लिए भी अच्छी संभावनाएं बनी रहेंगी।



Tags:    

Similar News