Chhattisgarh News: व्याख्याताओं को प्राचार्य पद पर प्रमोशन देने आदेश जारी, 10 जुलाई तक मंगाए गए गोपनीय चरित्रावली व अचल संपत्ति का विवरण...

Update: 2023-06-29 08:51 GMT

Chhattisgarh News: रायपुर। अब प्रदेश के टी संवर्ग के व्याख्याता प्रमोशन पाने के बाद प्राचार्य बनेंगे। प्राचार्य बनने हेतु प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सभी संयुक्त संचालक शिक्षा को पत्र जारी कर 10 जुलाई तक गोपनीय चरित्रावली व सर्विस रिकॉर्ड मंगाया है।

शिक्षा विभाग में सर्वप्रथम जिला स्तर पर सहायक शिक्षकों को पदोन्नति कर प्रधान पाठक प्राइमरी स्कूल बनाया गया। इसके बाद प्रदेश के सभी संभागों में सहायक शिक्षक को शिक्षक और शिक्षक एवं प्राइमरी स्कूल के एचएम को प्रधान पाठक मिडिल स्कूल के पद पर पदोन्नत किया गया। इनको प्रमोशन देने के बाद व्याख्याता और मिडिल स्कूल प्रधान पाठक को प्रमोशन देने की मांग उठ रही थी इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। देखें आदेश:-

इसमें व्याख्याता, व्याख्याता एलबी एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला टी संवर्ग से प्राचार्य के पद पर पदोन्नति करने हेतु जेडी से 10 जुलाई तक जानकारी भेजने के लिए कहा गया है। इसमें वरिष्ठता सूची में शामिल व्याख्याता और मिडिल स्कूल प्रधान पाठक की आवश्यक जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से मंगाई गई है। ताकि पदोन्नति के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।

Full View

Tags:    

Similar News