CG Vyapam-UPSC Exam: एक ही दिन में व्यापमं और यूपीएससी की परीक्षा, अभ्यर्थी हुये कन्फ्यूज, बड़ी लापरवाही से कई युवा नहीं दे पाएंगे कोई एक परीक्षा...
CG Vyapam-UPSC Exam: छत्तीसगढ़ में एक ही दिन व्यापमं और यूपीएससी की परीक्षा आयोजित की गई है। एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण परीक्षा होने के कारण कई युवा कोई एक परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
CG Vyapam-UPSC Exam: रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यापमं द्वारा 8 फरवरी को NRDA JE(नया रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी जूनियर इंजीनियर) की परीक्षा निर्धारित की गई है। वहीँ इसी दिन The UPSC Engineering Services Examination (IES/ESE) 2026 prelims की परीक्षा निर्धारित है। ऐसे में एक अभ्यर्थी एक दिन में दो परीक्षा नहीं दे पाएगा और किसी एक से वंचित होना पड़ेगा। अभ्यर्थियों द्वारा इस विषय में व्यापम को आवेदन दिया गया है, जिसमें व्यापम द्वारा किसी तरह की कोई राहत नहीं दी गई है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ के लगभग 20 हजार इंजियरिंग छात्रों की महत्वपूर्ण परीक्षा छूटने वाली है। असल में व्यापम ने 8 फरवरी को NRDA के जूनियर इंजीनियर के पद की परीक्षा आयोजित की है। जबकि इसी दिन UPSC ने साल भर पहले से इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा का कैलेंडर जारी कर रखा है। ऐसे में एक ही तारीख पर दो परीक्षाएं आयोजित होने के कारण बच्चे किसी एक परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।
जबकि अभ्यर्थियों को दोनों परीक्षाओं में शामिल होने का अधिकार है। व्यापमं ने गलती तब की जब केंद्र का राज्य की परीक्षा एजेंसियों को निर्देश है कि कैलेंडर ऐसा जारी करें कि किसी भी प्रदेश परीक्षा की तारीख आपस में न टकराए, जिससे छात्र बिना किसी पूर्व परीक्षा के डर के दोनों परीक्षाएं दे सकें।
इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों से अभ्यर्थियों ने मांग की है कि व्यापम अपनी परीक्षाएं की तारीख बदले।