CG Employees News: दीपावली से पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान, मुख्यमंत्री से कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने की मांग...
CG Employees News: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से दीपावली से पहले कर्मचारियों-अधिकारियों को वेतन का भुगतान करने की मांग की है...
CG Employees News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों को दिवाली से पहले वेतन का भुगतान करने की मांग फेडरेशन ने की है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों को दीपावली पर्व के पूर्व वेतन का भुगतान किए जााने का अनुरोध किया गया है। फेडरेशन के पत्र के बाद जल्द ही प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली पर्व से पहले ही वेतन भुगतान की खुशखबरी मिल सकती है।
नीचे पढ़ें फेडरेशन का पत्र...
''दीपावली का पर्व हमारे समाज में उल्लास, आनंद और समृद्धि का प्रतीक है। यह अवसर परिवारों के साथ खुशियाँ बाँटने, घरों को सजाने तथा आत्मीय संबंधों को सुदृढ़ करने का होता है।
इस विशेष अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के परिवारों में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना रहे, इसके लिए अनुरोध है कि राज्य शासन द्वारा उन्हें दीपावली के पूर्व वेतन का भुगतान किया जाए।
अवगत कराना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रस्ताव पर गत मंत्रिपरिषद् की बैठक में “अर्जित वेतन तक पहुँच योजना” को अनुमोदित किया गया है। उक्त योजना का उद्देश्य यह है कि आपातकालीन अथवा अप्रत्याशित खर्च की स्थिति में शासकीय सेवक अपने अर्जित वेतन का आहरण कर सकें।
अतः निवेदन है कि राज्य के कर्मचारियों के वेतन का भुगतान दीपावली पूर्व करने हेतु आवश्यक आदेश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे वे यह पर्व आर्थिक सशक्तता एवं हर्षोल्लास के साथ मना सकें। हमें विश्वास है कि आपके संवेदनशील नेतृत्व में इस संबंध में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।''
नीचे पढ़े पत्र