राज्यपाल अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान ख़ाली अधिकारी दीर्घा पर भड़के बृजमोहन… बोले – “ये अनुपस्थिति सदन की अवमानना है..” विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भी हुए नाराज
रायपुर,26 फ़रवरी 2020। सदन की कार्यवाही के दौरान जबकि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई तो अचानक अधिकारीयों की दीर्घा खाली हो गई। इस स्थिति पर वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने गहरी आपत्ति करते हुए आसंदी से कहा –
“ये अनुपस्थिति सदन की अवमानना है.. एक अधिकारी मौजूद नहीं है.. सदन के नेता उपस्थित नहीं है.. ये सही नहीं है.. ये अवमानना है”
वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल की इस आपत्ति के बाद विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की भाव भंगिमा भी तल्ख देखी गई।
विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कुछ ही देर में कार्यवाही भोजनावकाश तक स्थगित कर दी।