होटल में DSP और महिला कांस्टेबल रंगरेलियां मनाते पकड़ाये…..छुट्टी लेकर हो गये थे लापता…. दोनों को किया गया सस्पेंड .. पढ़िये पूरा मामला

Update: 2021-07-10 01:18 GMT

कानपुर 10 जुलाई 2021। महिला कांस्टेबल के साथ होटल में पकड़ाये DSP को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। छुट्टी लेकर घर के लिए निकले DSP रैंक के अफसर बीच में ही अपना मोबाइल बंद कर गायब हो गये थ, जिसके बाद वो कानपुर के एक होटल में महिला कांस्टेबल के साथ पकड़ाये थे। इस मामले में शिकायत के बाद DGP की अनुशंसा पर डीएसपी रैंक के CO को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी ने सीओ को एसपी कार्यालय में अटैच करने के बाद ASP को मामले की जांच का निर्देश दिया है।

इधर, एसपी ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि महिला आरक्षी के खिलाफ विभागीय जांच भी करवाई जाएगी। बताया जा रहा है कि सीओ चिकित्सीय अवकाश लेकर छुट्टी पर चले गए हैं। उधर महिला आरक्षी भी तीन दिन का अवकाश लेकर चली गई है।

6 जुलाई को उन्नाव में पदस्थ डीएसपी कृपाशंकर कनौजिया छुट्टी लेकर निकले थे, लेकिन घर जाने के बजाए सीओ एक महिला आरक्षी के साथ कानपुर के एक होटल पहुंच गए। इस दौरान सीओ ने अपने प्राइवेट और सरकारी, दोनों मोबाइल नंबर बंद कर दिए थे।

पत्नी ने एसपी को कर दिया फोन

इधर सीओ का नंबर बंद जाने पर परेशान पत्नी ने जब पूछताछ की तो पता चला कि वह छुट्टी लेकर घर के लिए निकले हैं. इस पर पत्नी ने एसपी उन्नाव को फोन करके मदद मांगी. किसी अनहोनी की आशंका में एसपी उन्नाव ने सर्विलांस टीम को लगाया तो पता चला कि सीओ कृपाशंकर कनौजिया का मोबाइल नेटवर्क कानपुर में एक होटल में आकर बंद हो गया था.

पुलिस ने होटल जाकर लगाया पता

इसके बाद उन्नाव पुलिस कानपुर के उस होटल पहुंची, जहां सीओ की लोकेशन पता चली थी. पुलिसकर्मियों को कानपुर के होटल में सीओ और महिला सिपाही साथ मिले. बताया जा रहा है कि सबूत के तौर पर उन्नाव पुलिस सीओ से जुड़े वीडियो अपने साथ ले गई. होटल में एंट्री करते समय सीओ और उनकी महिला मित्र सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे.

 

Tags:    

Similar News