NPG से बोले डॉ रमन – “कोर्ट ने CBI जाँच का आदेश दिया तो स्वागत है.. कौन दोषी है जाँच हो, बेहतर है…”
रायपुर,30 जनवरी 2020। भाजपा सरकार में हुए 1000 करोड़ के घोटाले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पल्ला झाड़ते हुए सीबीआई जांच का स्वागत किया है। उनसे पूछा गया कि आप सरकार के मुखिया थे, क्या आप जिम्मेदार नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अधिकारियों की गड़बड़ी के लिए कोई और जिम्मेदार कैसे होगा।
समाज कल्याण विभाग में एक संस्था को काग़ज़ी मानते हुए क़रीब एक हज़ार करोड़ के घोटाले के आरोप को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए हाईकोर्ट के CBI जाँच के आदेश
पर डॉ रमन सिंह ने NPG से कहा –
“यदि गड़बड़ी हुई है तो बिलकुल जाँच होनी चाहिए, कौन दोषी है कौन नहीं, इसकी जाँच CBI कर रही है तो स्वागत है बिलकुल करे”
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से NPG ने सवाल किया –
“यह भाजपा कार्यकाल की गड़बड़ी है, सरकार आपकी थी, आप मुखिया थे, जिन अधिकारियों के नाम है वे सब आपके अधीन थे, क्या आप खुद को क्लीन चिट दे रहे हैं”
डॉ रमन सिंह ने छूटते ही जवाब दिया-
“ कोई अधिकारी गड़बड़ी कर रहा है तो उसे दंड मिलना चाहिए, अधिकारियों की गड़बड़ी है तो कोई और कैसे ज़िम्मेदार होगा”
डॉ रमन सिंह ने कहा –
“ प्रकरण बेहद पुराना है, जाँच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट CS ने कोर्ट को सौंपी थी”
तत्कालीन महिला बाल विकास मंत्री रेणुका सिंह जो कि मौजूदा समय में केंद्रीय राज्यमंत्री हैं को लेकर उठे सवाल पर डॉ
रमन सिंह ने प्रतिप्रश्न किया, उन्होंने कहा –
“रेणुका को लेकर कोई प्रश्न ही नहीं उठता है, मीडिया को कोर्ट का आदेश पढ़ना चाहिए।बहुत स्पष्ट आदेश है। उसे कोर्ट ने कुछ कहा ही नहीं है। CBI को जिन पर FIR दर्ज करनी है उनके नाम आदेश में स्पष्ट हैं”