IAS टीना डाबी और अतहर अहमद में हुआ तलाक… कोर्ट ने डिक्री जारी करने का दिया आदेश, 2018 में रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी

Update: 2021-08-10 08:31 GMT

नईदिल्ली 10 अगस्त 2021. भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी टीना डाबी और उनके आईएएस पति अतहर आमिर के बीच तलाक हो गया है. जयपुर की फैमिली कोर्ट क्रम-1 ने दोनों के विवाह विच्छेद की डिक्री जारी करने के आदेश दिए हैं. दोनों ने करीब छह माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक मांगा था. मंगलवार को टीना डाबी की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर कहा गया कि विवाह विच्छेद के लिए प्रार्थना पत्र पेश किए 6 माह से अधिक का समय हो गया है.

पांच साल पहले सेवा में आए डाबी व आमिर की ओर से दायर प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनके विचार एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं, इस कारण अब साथ रहना संभव नहीं है. दोनों ने पारस्परिक सहमति से अलग होने की इच्छा जाहिर करते हुए तलाक की डिक्री जारी करने का आग्रह किया था. जिसे न्यायालय ने मंगलवार को मंजूर कर लिया. बता दें कि दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी. कोर्ट ने दोनों की सहमति के बाद तलाक की अर्जी को स्वीकार कर लिया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज जयपुर (Jaipur) के फैमिली -1 कोर्ट में आईएएस अधिकारी अतहर आमिर की तलाक अर्जी पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान टीना डाबी और अतहर आमिर मौजूद रहे. कोर्ट ने दोनों की रजामंदी के बाद डिक्री जारी करने का आदेश दिया.

2018 में हुई थी शादी– बताते चलें कि टीना डाबी और अतहर आमिर की शादी साल 2018 में धूमधाम से हुई थी. दोनों की शादी का चर्चा पूरे भारत में हुआ था. अतहर आमिर और टीना डाबी ने साल 2015 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. टीना डाबी (Tina Dabi IAS Topper) उस साल की टॉपर थीं.

बताते चलें कि 2015 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में टीना डाबी ने टॉप किया था. वहीं कश्मीर के अतहर आमिर ने सेकेंड रैंक हासिल किया था. परीक्षा में सफल होने के बाद दोनों नार्थ ब्लॉक में पर्सनल और ट्रेनिंग विभाग के सम्मान समारोह में मिले. बताया जाता है कि पहली मुलाकात में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने जिंदगी साथ निभाने का फैसला कर लिया था और शादी कर ली थी.

वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान (Rajasthan) के वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत हैं, जबकि अतहर आमिर (Athar Amir) केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कश्मीर नगर निगम में कार्यरत हैं.

 

 

Tags:    

Similar News