Bollywood News: PS-1 Film: ऐश्वर्या राय की पोन्नियन सेल्वन एक साथ 5 भाषाओं में होगी रिलीज, साबित होगी भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म
NPG DESK \ मुंबई I PS-1 Film: मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म पोन्नियन सेल्वन यानी पीएस-1 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है औक इससे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं। ऐतिहासिक थीम पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर में जबरदस्त ग्राफिक्स का कमाल दिख रहा है।
फिल्म पंडितों का मानना है कि यह भी इस साथ कि इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी। इस फिल्म को 2 पार्ट्स में बनाया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म की चर्चा में होने की वजह है इसका बजट.. इस फिल्म को 2 पार्ट्स में बनाया जा रहा है। यह फिल्म तमिल क्लासिक नॉवेल पोन्निइन सेल्वन पर बेस्ड है। इस नॉवेल को कल्कि कृष्णामूर्ति ने लिखा था। फिल्म को हिंदी समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
बता दें कि फिल्म के ट्रेलर ने तो सोशल मीडिया पर पहले ही तूफान मच रखा है। तो फिल्म की सफलता को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म का पहला भाग पीएस-1 जल्द ही सिनेमाघरो में रिलीज हो जाएगा। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि यह फैंस को कितना लुभा पाता है। ट्रेलर से अन्दाज़ा लगाया जा सकता है कि यह मूवी आने के साथ ही अपना छाप छोड़ जाएगी
पीएस-1 से पहले रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म रोबोट 2. 0 थी, जिसका बजट 570 करोड़ रुपए था, जबकि पीएस-1 का बजट 500 करोड़ रुपए हैं। 500 करोड़ का खर्चा सिर्फ इसलिए हुआ है क्योंकि फिल्म में भयंकर VFX और ग्राफिक्स का इस्तेमाल हुआ है, इस मूवी को हॉलीवुड स्टाइल में बनाया गया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम चियान जैसे कलाकार काम कर रहे हैं।
डबल रोल प्ले कर रही ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन इस ट्रेलर में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें ऐश्वर्या ने खूबसूरत डिज़ाइन का लहंगा पहना हैं, और हैवी जूलरी कैरी की है। ऐश्वर्या राय लंबे समय बाद परदे पर दिखाई देंगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन अहम रोल निभाएगी। ऐश्वर्या राय बच्चन डबल रोल प्ले कर रही हैं। एक रोल रानी नंदनी का दूसरा रोल उनकी मां मंदाकिनी देवी का है। पीएस-1 मूवी 30 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम सहित हिंदी भाषा में रिलीज किया जायेगा।
पीएस -1 से पहले आज 9 सितंबर को बंपर ओपनिंग के साथ ब्रह्मास्त्र रिलीज हो चुकी है और फिल्म को लेकर दर्शक अच्छा रिस्पांस कर रहे हैं। अब 30 सितंबर को मणिरत्नम और ऐश्वर्या राय की पीएस-1 का दर्शकों का इतंजार रहेगा।