निधनः नहीं रहीं ज्योति हरणगांवकर
बिलासपुर की ज्योति हरणगांवकर का आज सुबह देहावसान हो गया।
बिलासपुर। 1 अप्रैल 2026| बिलासपुर, के सरकंडा जबड़ापारा निवासी ज्योति हरणगांवकर का आज सुबह निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार आज 1 अप्रैल को दोपहर 3 बजे मुक्तिधाम सरकंडा में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान सरकंडा जबड़ापारा से निकलेगी। वह स्वर्गीय शरद हरणगांवकर की धर्मपत्नी, स्वर्गीय दिलीप हरणगांवकर, नारायण हरणगांवकर की भाभी एवं विश्वनाथ, श्रीराम, संजय, दत्तात्रेय, शशांक, भास्कर हरणगांवकर की चाची थीं। ज्योति हरणगांवकर लंबे समय से बीमार थीं। उनके देहावसान से हरणगांवकर परिवार और परिजनों में शोक व्याप्त है।