5 Sep वर्ल्ड समोसा डे: जानिए भारत में कहां से आया समोसा, रायपुर समेत देश के इन शहरों का samosa है फेमस

Update: 2022-09-05 07:05 GMT

वर्ल्ड समोसा डे: हर साल 05 सितंबर को वर्ल्ड समोसा डे मनाया जाता है। गरमागरम समोसा का नाम सुनते ही मुहं में पानी आने लगता है। समोसा चाय के साथ शाम के नाश्ते में लोगों की पहली पसंद होता है। दुनिया पर में सबसे ज्यादा फेमस समोसा के सम्मान में हर साल 5 सितंबर को समोसा डे मनाया जाने लगा है। जो कई सालों से चला आ रहा है। समोसा डे के दिन समोसा पार्टियां होती हैं, लोग समोसा बनाते हैं समोसा बनाना सीखते भी हैं। ऐसे समोसा खाएं या ना खाएँ, लेकिन आज समोसा जरूर खाइए।

कहां से आया समोसा

समोसा अपने देश का सबसे फेमस स्नैक्स है। जो 10वीं सदी में अरबी सौदागर यहां लेकर आए थे। और यहां की पहचान बनकर रह गया। कहते हैं कि दुनिया में जितनी लंबी यात्रा समोसे ने की, उतना शायद ही किसी और डिश ने की हो। जिस तरह समोसे ने खुद को तरह-तरह के स्वाद से जोड़ा, वो भी शायद किसी और डिश के साथ हुआ हो। इसे कई नामों से जाना जाता है। कई सदी पहले की किताबों और दस्तावेजों में इसका जिक्र संबोस्का, संबूसा, संबोसाज के नाम से हुआ। अब भी इसके कई तरह के नाम हैं, मसलन-सिंघाड़ा, संबसा, चमुका, संबूसाज और न जाने क्या क्या।

एशिया में समोसा साम्राज्य ईरान से फैलना शुरू हुआ। वहां इसका जिक्र दसवीं शताब्दी की किताबों में हुआ है। माना जाता है कि समोसे का जन्म मिस्र में हुआ। वहां से ये लीबिया पहुंचा। फिर मध्य पूर्व। ईरान में ये 16वीं सदी तक बहुत लोकप्रिय था, लेकिन फिर सिमटता चला गया।

भारत के समोसा की बात निराली

समोसा डे पर ये जानना न भूले कि समोसा भले दूसरे देश से भारत में आया, लेकिन यहां के स्वाद में ऐसा घुला कि आज भारत की पहचान बनता जा रहा है। भारत एक ऐसा देश है जहां समोसा खाना लोग ज्यादा पसंद करते हैं। बड़ा हो या छोटे हर कोई समोसे का दीवाने होते हैं समोसा डे पर जानिए भारत किन जगहों पर समोसा ज्यादा फेमस है....

रायपुर का समोसा

सबसे पहले हम रायपुर के राठौर चौक साहू नाश्ता सेंटर के समोसे की बात कर रहे है जो अपने बेजोड़ स्वाद के लिए जाना जाता है। अगर आप शहर के इस हिस्से से गुजर रहे हैं तो यहां समोसा खाने के लिए बिना रुके नही रह पायेंगे। यहां 28 सालों से समोसा मिल रहा है और अपने स्वाद से शहर के लोगों को आनंदित कर रहा है।

मंदसौर का समोसा

दूसरा भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर ज़िला में मिलने वाला समोसा बहुत ही स्वादिष्ट होता है और अगर आप कभी मंदसौर जाते हैं तो वहां का समोसा जरूर खाएं।

मुंबई का समोसा

तीसरा मायानगरी मुंबई में मिलने वाला समोसा भारत के साथ विदेशियों को भी बहुत पसंद आता है। अगर आप कभी भी मुंबई जाएं तो वहां के समोसे खाना न भूलें।

इसके अलावा समोसा की बात हो उत्तर प्रदेश के निहालगढ़ अमेठी जिले की समोसा की बात न करें तो बेमानी होगी। यह समोसा यहां के रेलवे स्टेशन मिलता है।

Tags:    

Similar News