DGP की छुट्टी : चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन…. डीजीपी को हटाया गया, चुनाव में किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं देने का भी निर्देश
कोलकाता 9 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाया है. चुनाव आयोग ने डीजीपी वीरेंद्र का तबादला कर दिया है. उनकी जगह पी निरंजयन को नियुक्त किया गया है. चुनाव आयोग की ओर से निर्देश दिया गया है कि वीरेंद्र को चुनावों से जुड़े किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी.
चुनाव आयोग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और सुबह 10 बजे तक चीफ सेक्रेटरी को आदेश पर अमल के बारे में आयोग को जानकारी देनी है. ये आदेश ममता सरकार के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
बंगाल की कुल 294 सीटों पर इस बार 8 चरणों में मतदान होना है. पहले चरण के लिए 27 मार्च को मतदान होगा. इनके बाद 1, 6, 10, 17, 22, 26, 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. जबकि 2 मई को अन्य राज्यों के साथ ही बंगाल का रिजल्ट आएगा.
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में 27 मार्च से होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की सख्ती दिख रही है. चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजपी वीरेन्द्र का तबादला कर दिया है. उनकी जगह पर निरंजयन को नया डीजीपी नियुक्त किया गया है. केन्द्रीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वीरेन्द्र को चुनाव से जुड़ी कोई भी जिम्मेदारी ना दी जाए.
केंद्रीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही सीबीडीटी को निर्देश दिया कि वह तमिलनाडु में सेवारत आईआरएस अधिकारी केजी अरुण राज का तबादला कर उनको तत्काल प्रभाव से सीबीडीटी मुख्यालय में भेजे. केन्द्रीय चुनाव आयोग का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और सुबह 10 बजे तक चीफ सेक्रेटरी पश्चिम बंगाल को केंद्रीय चुनाव आयोग को आदेश पर अमल के बारे में जानकारी देनी है. इस लिहाज से केंद्रीय चुनाव आयोग का ये आदेश ममता सरकार के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है.