DFO ट्रांसफर बिग ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने 1 दर्जन से ज्यादा DFO सहित 27 फारेस्ट अफसरों का किया तबादला…. कई IFS को मिली नयी पोस्टिंग… देखिये पूरी ट्रांसफर लिस्ट

Update: 2020-12-08 07:29 GMT

रायपुर 12 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर DFO के तबादले हुए हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना वृत संजीता गुप्ता को मुख्य वन संरक्षक सतर्कता शिकायत बनाया गया है। वहीं 2000 बैच के अनिल सोनी को बिलासपुर मुख्य वन संरक्षक से अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर भेजा गया है। 2002 बैच की सोमा दास को राज्य वन विकास निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक से वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक नया रायपुर, 2002 बैच के राजेश कुमार पांडेय को वन संरक्षक कार्यआयोजना से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय संचालक उदन्ति सीतानदी टाइगर रिजर्व , नावेद शुजाउद्दीन को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर, राजू अगसमिनी को प्रभारी वन संरक्षक वन प्रबंधन सूचना से प्रभारी क्षेत्री महाप्रबंधक राज्य वन विकास निगम, विशेष कुमार को उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा से वनमंडलाधिकारी रायपुर वन मंडल , कृष्ण राम बढ़ई को वन मंडलाधिकारी दुर्ग से वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार, मनोज कुमार पांडेय को वनमंडलाधिकारी रायगढ़ से प्रभारी वन संरक्षक कार्य आयोजना वन मंडल बिलासपुर, आलोक कुमार तिवारी को वन मंडलाधिकारी बलौदाबाजार से उप वन संरक्षक कार्यालय नया रायपुर, रामअवतार दुबे को वनमंड्लाधिकारी खैरागढ़ से वन मंडलाधिकारी मुंगेली, बीएस ठाकुर को वन मंडलाधिकारी रायपुर से वन मंडलाधिकारी वन मंडल केशकाल, आरसी दुग्गा को वन मंडलाधिकारी मुंगेली से प्रभारी अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य वनौषधि पादप बोर्ड रायपुर बनाया गया है।

2011 बैच की आईएफएस विजया विनोद को उप संचालक अचानकमार टाइगर से संचालक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर, प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक कार्यालय पीसीसीएफ रायपुर से डीएफओ रायगढ़, फुलजेस टोप्पो को वन संरक्षक कार्यआयोजना अंबिकापुर से वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा, एसएस कंवर को वन संरक्षक हाथी रिजर्व सरगुजा से कार्यकारी संचालक राज्य वन विकास निगम, पंकज राजपूत को उप वन संरक्षक राज्य जैव विविधता से डीएफओ महासमुंद, मयंक पांडेय को डीएफओ महासमुंद से डीएफओ बालोद, श्रीनिवास तेन्नटी को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन्य प्राणी से उप वन संरक्षक पीसीसीएफ वन संरक्षक कार्यालय, सत्यदेव शर्मा को वन मंडलाधिकारी अनुसंधान विस्तान वन मंडल बिलासपुर से उप संचालक अचानकमार टाइगर रिजर्व , संजय यादव को उप वन संरक्षक वनौषधि एवं पादप बोर्ड से डीएफओ खैरागढ़, अशोक कुमार को संचालक कांगेर घाटी से डीएफओ बीजापुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को उप वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम से डीएफओ अनुसंधान विस्तार, गणवीर धर्मशील को डीएफओ केशकाल से डीएफओ दुर्ग, संतोविषा समाजदार को डीएफओ बालोद से डीएफओ धमतरी और अमिताभ वाजपेयी को डीएफओ धमतरी से उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा बनाया गया है।

 

 

Tags:    

Similar News