बठेना कांड पर स्थगन की माँग अग्राह्य.. भाजपा विधायक दल गर्भगृह पहुंचा .. निलंबित

Update: 2021-03-09 02:52 GMT

रायपुर,9 मार्च 2021। पाटन विधानसभा के बठेना कांड को लेकर भाजपा विधायक दल ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया जिसे आसंदी ने अग्राह्य कर दिया। स्थगन के अग्राह्य होने के बाद भाजपा विधायक दल गर्भगृह पहुँच कर नारेबाज़ी करने लगा जिसके बाद वह स्वयमेव निलंबित हो गया।
बठेना में रामवृक्ष गायकवाड़ समेत पाँच सदस्यीय परिवार के शव मिले थे, भाजपा विधायक दल कल बठेना पहुँचा था। बठेना कांड को लेकर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए और पुलिस की बताई जा रही कथा पर सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। बठेना कांड को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा
“यह बेहद गंभीर घटना है.. घटनास्थल को देखने से प्रतीत होता है कि महिलाओं से सामुहिक दुष्कर्म हुआ और फिर सबकी हत्या की गई”
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने इस मसले पर स्थगन को स्वीकार करने और चर्चा करने की मांग आसंदी से की।
आसंदी ने स्थगन को अग्राह्य कर दिया जिसके बाद भाजपा विधायक दल गर्भगृह में देर तक नारेबाज़ी करता रहा और फिर गांधी प्रतिमा के पास नारेबाज़ी करने लगा।

Tags:    

Similar News