झारखंड की दीपिका कुमारी महिला तीरंदाजी में अकेले करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व….

Update: 2021-06-21 06:10 GMT

नईदिल्ली 21 जून 2021I झारखंड के लिए बड़ी अच्छी खबर है. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic ) में इस बार झारखंड से तीन महिला खिलाड़ी शामिल होंगी. भारतीय महिला हॉकी टीम में सलीमा टेटे (Salima Tete) और निक्की प्रधान (Nikki Pradhan) का चयन हुआ है, तीरंदाजी में दीपिका कुमारी (Deepika Kumari) एकलौती महिला खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं.भारतीय महिला टीम को ओलंपिक में जगह बनाने के लिए 28 टीमों में से शीर्ष तीन में रहना था लेकिन वह निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए इससे बाहर हो गयी.

विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका, अंकिता भगत और कोमलिका बारी की तिकड़ी ने दो महीने पहले ही विश्व कप चरण एक में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक का टिकट कटा लिया था.मालूम हो दीपिका कुमारी झारखंड की राजधानी रांची के रातू चट्टी की रहने वाली हैं. दीपिका के पिता ऑटो ड्राइवर हैं. पिछले साल ही दीपिका ने भारतीय तीरंदाज अतनु दास (Atanu Das) से शादी की.जबकि महिला हॉकी टीम में चयनित सलीमा टेटे सिमडेगा जिले की रहने वाली हैं और निक्की प्रधान खूंटी जिले की रहने वाली हैं. सलीमा का चयन पहली बार ओलंपिक के लिए हो रहा है, तो निक्की पहले भी ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधत्व कर चुकी हैं.

Tags:    

Similar News