कुत्तों को मौत की सजा : वकील साहब को कुत्तों ने काटा, तो मिली मौत की सजा…. पढ़िये क्या है पूरा मामला … CCTV का वीडियो देखिये
कराची 12 जुलाई 2021। दो पालतू क्त्ते को मौत का सजा सुनायी गयी है। कुत्ते ने राह चलते एक वकील को काट खाया था। घटना कराची की है, जहां मार्निंग वाक पर निकले वकील पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। इस हमले में वकील जख्मी हो गये थे। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था।
#Pakistan Pet dogs get ‘death sentence’ in #Karachi for attacking and injuring lawyer The ‘death sentence’ is part of an out-of-court settlement between lawyer, pet owner#Terrible pic.twitter.com/vBIAUmNaFW
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) July 10, 2021
जर्मन शेपर्ड्स नस्ल के दो कुत्ते पेशे से वकील मिर्जा अख्तर पर अटैक करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि बाद में कुत्तों के मालिक हुमायूं खान ने मिर्जा को बचाया और उनसे माफी भी मांगी. लेकिन तब तक मिर्जा अख्तर काफी घायल हो चुके थे, और उन्होंने इस मामले को कोर्ट ले जाने का फैसला किया.
इन 3 शर्तों पर कुत्तों के मालिक को माफी
लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने कोर्ट के बाहर ही समझौता कर लिया. इस दौरान अख्तर ने कुत्तों के मालिक हुमायूं खान को कुछ शर्तों पर माफी देना स्वीकार कर लिया है. माफी की पहली शर्त के अनुसार 10 लाख रुपये पीड़ित को देने और इस घटना में शामिल दोनों कुत्तों को तुरंत डॉक्टर की मदद से मौत की नींद सुलाना है. जबकि दूसरी शर्त के अनुसार, हुमायूं के पास ऐसा कोई और कुत्ता होने पर वह उसे भी सौंप देंगे. जबकि तीसरी शर्त के तहत हुमांयू को अपने किसी भी कुत्ते को पहले क्लिफ्टन कैंट बोर्ड के पास रजिस्टर कराना होगा और वह सड़क पर बिना हैंडलर के नहीं निकलेगा.