RSS में बड़ा बदलाव: दत्तात्रेय होसबोले बने RSS के नए सरकार्यवाह, भैयाजी जोशी की जगह लेंगे जगह

Update: 2021-03-20 02:31 GMT

नईदिल्ली 20 मार्च 2021. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने आज अपने नए सरकार्यवाहक का ऐलान कर दिया है. भैया जी जोशी की जगह संघ ने दत्तात्रेय होसबोले को को नया सरकार्यवाहक बनया है. दत्तात्रेय होसबाले 2009 से सह सरकार्यवाह का दायित्व निर्वहन कर रहे थे. नए सरकार्यवाह की जिम्मेदारी दत्तात्रेय होसबोले को मिलने के साथ ही माना जा रहा है कि संघ के प्रमुख पदों पर कई महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं. सुरेश भैयाजी जोशी पिछले 12 साल से यानि 2009 से संघ के सबसे महत्वपूर्ण सरकार्यवाह के पद दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं.

दत्तात्रेय होसबोले कर्नाटक में एक आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार से आते हैं. 65 साल के होसबोले 1968 में आरएसएस से जुड़े और 1978 में पूर्णकालिक आयोजक बने. 2004 में वह आरएसएस के बौद्धिक विंग के सेकेंड कमांड बन गए. आपातकाल के दौरान मनसा के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था और वह 16 महीने जेल की भी सजा काट चुके हैं.

 

Tags:    

Similar News