DA बिग ब्रेकिंग : सरकार ने कर्मचारियों के DA पर लगायी रोक…….लाखों कर्मचारी व पेंशनर्स को लगा बड़ा झटका…. वित्त मंत्रालय ने जारी किया आदेश ..7th Pay Commission

Update: 2020-04-23 08:12 GMT

नयी दिल्ली 23 अप्रैल 2020। कर्मचारियों के लिए बहुत बुरी खबर है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए पर रोक लगा दी है। ये खबर तब आयी है जब कई राज्यों में कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की खबर आ रही है। केरल में कर्मचारियों के वेतन में कटौती की खबर है, वहीं कुछ राज्य में कर्मचारियों के इस झटके का जल्द ऐलान हो सकता है। इन सब के बीच केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले DA पर रोक लगा दी है, ये रोक 1 जुलाई 2021 तक जारी रहेगी।

वित्त मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संकट की वजह से 1 जनवरी 2020 के बाद केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनधारियों को मिलने वाली डीए की राशि नहीं जायेगा। 1 जुलाई 2020 से जो एडिश्नल डीए मिलना था, उसको भी नहीं दिया जायेगा। डीए पर अब फैसला 1 जुलाई 2021 को ही साफ होगा। ये आदेश केंद्रीय कर्मचारियों व केंद्र सरकार की तरफ से पेंशन पाने वाले कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

मार्च में 4 प्रतिशत बढ़ाया गया था डीए

मार्च के महीने में केंद्रीय कैबिनेट ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी, जो कुल 21 प्रतिशत हो गया था। डीए पर रोक लगाने के सरकार के कदम का 49.26 लाख कर्मचारियों और 61.17 लाख पेंशनर्स पर असर पड़ेगा। आपको बता दें कि सरकार साल में दो बार डीए में बदलाव करती है, जिसका मकसद महंगाई में बढ़ोत्तरी की भरपाई करना होता है। कोरोना की वजह से सरकारी कर्मचारियों को ये पहला झटका है, इससे पहले सांसद और मंत्रियों की सैलरी में 30 प्रतिशत की कटौती कर दी गयी थी।

 

Tags:    

Similar News