UP Dharmantran News: धर्मसभा की आड़ में धर्मांतरण: पुलिस के हत्थे चढ़े 11 लोग, परेशानी दूर करने का दावा कर...

Dharm Sabha Ki Aad Me Dharmantran: आगरा: उत्तर प्रदेश में धर्मातरण का खेल धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला आगरा से सामने आया है, जहां एक घर में धर्मसभा का आयोजन कर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की जांच भी शुरु कर दी है।

Update: 2025-09-02 07:29 GMT

UP Dharmantran News

Dharm Sabha Ki Aad Me Dharmantran: आगरा: उत्तर प्रदेश में धर्मातरण का खेल धड़ल्ले से जारी है। ताजा मामला आगरा से सामने आया है, जहां एक घर में धर्मसभा का आयोजन कर धर्मांतरण का खेल चल रहा था। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आगे की जांच भी शुरु कर दी है। 

धर्मसभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण

यह पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता सुनील कर्मचंदानी और घनश्याम हेमलानी ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को शिकायत की थी कि शाहगंज थाना क्षेत्र में धर्मसभा की आड़ में धर्मांतरण किया जा रहा है। यह शिकायत जब पुलिस तक पहुंची तो वह हरकत में आई और जांच के लिए टीम गठित की। टीम ने लगभग एक महीने तक जांच पड़ताल की। 

परेशानी दूर करने का दावा कर धर्म बदलने का दबाव 

इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को वहां सादे कपड़े में भेजा गया तो पता चला कि घर में पहले तो रविवार को धर्मसभा का आयोजन किया जाता था, जहां पर हिन्दूओं को बुलाया जाता और उसकी परेशानी दूर करने का दावा किया जाता था। इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें अपना धर्म बदले को भी कहा जाता था, जिसके लिए वह हर संभव मदद का आश्वासन भी देते थे। 

5 महिलाएं सहित 11 लोग गिरफ्तार

महिला पुलिसकर्मी जब धर्मसभा में पहुंची तो उन्हें भी उनकी बीमारी दूर करने का दावा किया गया, इसके बाद उन्हें अपना धर्म परिवर्तन करने को कहा। जिसके लिए उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। जिसके बाद पुलिस ने दो दिन पहले मौके पर दबिश देते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें 5 महिलाएं भी शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है।

पहले भी सामने आ चुका है धर्मातरण का मामला

बता दें कि उत्तर प्रदेश में धर्मातरण का यह पहला मामला नहीं है। बलरामपुर में जुलाई के महीने में 1500 से ज्यादा महिलाओं का धर्मातरण करने वाले छांगुर बाबा को गिरफ्तार किया था। छांगुर बाबा  नि: संतान, विधवा और मानसिक रूप से कमजोर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इसके बाद आश्रय और मानसिक शांती के नाम पर ब्रेनवॉस कर इस्लाम कबूल कराता था।   

Tags:    

Similar News