सूरजपुर क्राइम: गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, फिर जो हुआ देख कांप जाएंगे आप; सूरजपुर में सरेआम 'जलील' करने वाला वीडियो वायरल!
Surajpur Forest Guard: सूरजपुर में कुछ युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड को न सिर्फ नचवाया बल्कि उसे डंडे और बेल्ट से जमकर पीटा भी।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
सूरजपुर 27 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में फॉरेस्ट गार्ड गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा गया, जिसकी युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसे गाना बजाकर नाचने को भी मजबूर किया। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वहीं वन विभाग के DFO ने मामले की जानकारी नहीं देने पर फॉरेस्ट गार्ड को मुख्यालय अटैच कर दिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
कोतवाली थाना क्षेत्र के देवनगर नर्सरी में कुछ युवकों ने फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। युवकों ने न सिर्फ फॉरेस्ट गार्ड को नचवाया बल्कि उसकी लाठी-डंडे और बेल्ट से पिटाई भी की। वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।
गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था फॉरेस्ट गार्ड
जानकारी के मुताबिक, बुधराम पैकरा देवनगर बीट में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर तैनात है। लगभग चार दिन पहले वह देवनगर क्षेत्र में रहनी वाली अपनी गर्लफ्रेंड के साथ देवनगर नर्सरी पहुंचा था, जिन्हें कुछ युवकों ने पकड़ लिया। इसके बाद फॉरेस्ट गार्ड को डराया-धमकाया और फिर उसे मोबाइल में गाना बजाकर नचाकर पीट दिया।
लगाते रहा छोड़ देने की गुहार
ठीक से नहीं नाचने पर उसे लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटा गया। इस दौरान वह मदद और छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। यह पूरी घटना फॉरेस्ट गार्ड की गर्लफ्रेंड के सामने हुआ। वहीं किसी ने इस पूरे घटना का वीडियो बना लिया अब, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि घटना स्थल पर पांच से 6 युवक मौजूद है, जिनमें से दो युवक बुधराम पैकरा को डंडे और बेल्ट से बुरी तरह पीट रहे हैं। बुधराम पैकरा बचने के लिए इधर उधर भागता है और एक शख्स की पीछे जाकर छिप जाता है। इसके बाद उसे मोबाइल में गाना चलाकर नचाया जाता है।
DFO ने की बड़ी कार्रवाई
इस मामले में अब वन विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। वन विभाग के DFO ने फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा को घटना की जानकारी नहीं देने पर देवनगर बीट से हटाकर मुख्यालय में अटैच कर दिया है।