Gurugram: सेक्स की गोली से मौत! होटल में गर्लफ्रेंड के साथ ठहरा था, कमरे में मिली सेक्स पावर बढ़ाने की दवा
गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे बॉयफ्रेंड की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई के ओवरडोज के कारण हार्ट फेलियर से उसकी मौत हुई होगी।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
गुरूग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के होटल में 26 फरवरी को गर्लफ्रेंड के साथ ठहरे बॉयफ्रेंड की मौत हो गई है। पुलिस को होटल के रूम में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई के खाली रैपर मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दवाई के ओवरडोज के कारण हार्ट फेलियर से उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला सेक्टर 14 थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति की हार्ट फेलियर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रूका था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सेक्स पावर दवाई के खाली रैपर मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि सेक्स पावर दवाई के ओवरडोज ने उसकी जान ले ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
कैसे हुई मौत ?
बताया जा रहा है कि मृतक सोहना के एक गांव का रहने वाला था, जो कि लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। 12 मार्च को उसके बेटे की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले वह 26 फरवरी को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में मिलने आया था। इसी दौरान उसके सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई।
सेक्स पावर दवा के ओवरडोज से मौत की आशंका
घटना के बाद महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु की तो होटल के कमरे में सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाई के खाली रैपर मिले। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दवाई के ओवरडोज की वजह से हार्ट फेलियर के कारण उसकी मौत हुई होगी।
जांच अधिकारी ने क्या कहा ?
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। मौत के पीछे की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगा। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी का भी कहना है कि मौत प्राकृतिक कारणों से होने की आशंका है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
सेक्स पावर दवाई के क्या नुकसान है ?
बता दें सेक्स पावर दवा जैसे वियाग्रा या फिर सिल्डेनाफिल का इस्तेमाल इरेक्शन की कमी और शीघ्रपतन के इलाज के लिए किया जाता है। अगर इसका इस्तेमाल सिमित मात्रा में किया जाए तो फायदेमंद है और अगर ज्यादा मात्रा में किया जाए तो नुकसान दायक भी है। सेक्स पावर दवाई के ओवरडोज से सीने में दर्द, सिर में दर्द, तेज ब्लड प्रेशर या फिर नपुंसकता की समस्या भी हो सकती है।
