भोपाल में एक्स बॉयफ्रेंड का मर्डर: संबंध बनाने के बहाने बुलाया, फिर नए प्रेमी ने इस तरह उतारा मौत के घाट
भोपाल में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी। संबंध बनाने का ऑफर देकर वह पूर्व प्रेमी को जंगल ले गई, जहां उसे मौत के घाट उतार दिया।

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
भोपाल 26 फरवरी 2026, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने 20 फरवरी की रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी। संबंध बनाने का बहाना बनाकर महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को बुलाया था, जिसके बाद उसने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। यह पूरा मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, 21 फरवरी को भेल स्पोर्ट्स क्लब में ताराचंद पटेल (46) का शव मिला था, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में मृतक की पूर्व प्रेमिका रानी अहिरवार और उसके नए प्रेमी कृष्णपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के रिश्तों के बीच रोड़ा बनने को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी और संबंध बनाने के बहाने बुलाकर उसे हसिया और चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
कैसे और क्यों रची हत्या की साजिश ?
जानकारी के मुताबिक, रानी विदिशा जिले की रहनी वाली थी, जो कि अपने पति को छोड़कर चार बच्चों के साथ जहांगीराबाद के बरखेड़ी में रह रही थी और मजदूरी का काम करती थी। एक साल पहले पति की मौत के बाद उसकी पहचान ताराचंद पटेल से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। तभी रानी की जान पहचान विदिशा में रहने वाले कृष्णापाल यादव से हो गई। फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसकी भनक जब ताराचंद को हुई तो उसने इसका विरोध किया, जिसके बाद रानी ने नए प्रेमी के साथ मिलकर ताराचंद की हत्या की साजिश रची।
संबंध बनाने के दौरान की हत्या
साजिश के तहत रानी ने 20 फरवरी की रात ताराचंद को संबंध बनाने के बहाने सिंजी चौराहा के पास बुलाया। इस दौरान उसने ताराचंद को कुष्णापाल से ये कहकर मिलवाया कि वह भेल स्पोर्ट्स क्लब में गार्ड का काम करता है, जो उन्हें जंगल ले जाएगा और जहां वे संबंध बनाएंगे। प्लानिंग के तहत तीनों भेल स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में पहुंचे और संबंध बनाने के दौरान कुष्णापाल ने ताराचंद पर हसिया और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी ने क्या कहा ?
गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर का इस मामले में कहना है कि 21 फरवरी को स्पोर्ट्स क्लब के जंगल में ताराचंद पटेल (46) का शव मिला था, जिसका खुलासा हो गया है। इस मामले में उसकी पूर्व प्रेमिका रानी अहिरवार और उसके नए प्रेमी कृष्णपाल यादव को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के रिश्तों के बीच ताराचंद रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
हत्या पर कौन सी धारा लगती है ?
भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
