Begin typing your search above and press return to search.

CG की ब्यूटिशियन से भोपाल समेत कई जगहों पर रेप: धर्म परिवर्तन का भी लगाया आरोप, किया सनसनीखेज खुलासा...

CG Crime News: छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटिशियन से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य कई जगहों पर दुष्कर्म की भयावह जानकारी सामने आई है। ब्यूटिशियन ने भोपाल में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

CG की ब्यूटिशियन से भोपाल समेत कई जगहों पर रेप: धर्म परिवर्तन का भी लगाया आरोप, किया सनसनीखेज खुलासा...
X

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

By Radhakishan Sharma

बिलासपुर। 23 फरवरी 2026| छत्तीसगढ़ की एक ब्यूटिशियन से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य कई जगहों पर दुष्कर्म की भयावह जानकारी सामने आई है। ब्यूटिशियन ने भोपाल में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले की 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ रेप और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए भोपाल में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई है। एफआईआर दर्ज कराने पीड़िता रविवार रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची.

रेप पीड़िता ब्यूटीशियन ने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई। बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।

भोपाल के अलावा कई शहरों में किया रेप

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है, अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया। वहां पर धमका कर रेप किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार रेप किया। रेप पीड़िता ब्यूटिशियन ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव भी बनाया।

चाय में मिलाया नशीला पदार्थ और बेहोशी की हालत में किया रेप

पुलिस को ब्यूटिशियन को बताया कि नवंबर 2025 में अमरीन, गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने के बहाने ले गई। अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया।

दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।

इसलिए दर्ज कराई एफआईआर

उसने पुलिस को बताया कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पढ़ी, एक अन्य युवती ने अमरीन और उसके साथियों पर इसी तरह के आरोप लगाए। इसके बाद वह भोपाल आई और बागसेवनिया थाने में अमरीन व रेप करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story