Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती ने की अश्लील हरकत: पार्किंग में ही शुरु हो गए दोनों, पूरी घटना CCTV में कैद

Nigerian Student Ashlil Harkat: नया रायपुर के पार्किंग में नाइजीरियन युवक-युवती ने अश्लील हरकतें की है, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

nigerian student ashlil harkat
X

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

By Chitrsen Sahu

रायपुर 22 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी के नया रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती का अश्लील हरकतें करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना को लेकर वहां के स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उन्होंने इलाके में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, नया रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में सेक्टर 30 स्थित एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में युवक-युवती ने अश्लील हरकतें की है। उनकी ये करतूत वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना को लेकर वहां के रहवासियों में भारी नाराजगी है।



बाहों में लिपटकर किया ये काम

दोनों युवक-युवती अफ्रीकी मूल के बताए जा रहे हैं। 21 फरवरी की रात दोनों सेक्टर 30 स्थित एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में पहुंचते हैं और अश्लील हरकतें करने लगते हैं। दोनों एक दूसरे की बाहों में लिपटकर किस करने लगते हैं। वहीं जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उनके साथ वाद-विवाद भी किया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

मामले में पुलिस ने क्या कहा ?

वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद वायरल वीडियो की जांच शुरु कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, स्थान और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। कानून व्यवस्था भंग करने या फिर आपत्तिजनक कृत्य पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अश्लील हरकत के लिए कौन सी धारा लगती है ?

सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत, अभद्र व्यवहार, अश्लील गाना-कविता का प्रयोग करना भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294 के तहत संज्ञेय और दंडनीय अपराध है। इसके तहत दोषी को 3 महीने की जेल की सजा हो सकती है और जुर्माना भी देना पड़ सकता है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story