Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर मर्डर केस में बड़ा खुलासा! गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पीयूष ने लेटर में क्या लिखा? रूह कंपा देगी ये 'आखिरी चिट्ठी'

इंदौर MBA छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! हत्या और हैवानियत के बाद आरोपी पीयूष ने लेटर में क्या लिखा? "हम दोनों अच्छे से..."— खौफनाक सुसाइड नोट और मर्डर की पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़ें।

इंदौर मर्डर केस में बड़ा खुलासा! गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पीयूष ने लेटर में क्या लिखा? रूह कंपा देगी ये आखिरी चिट्ठी
X
By Meenu Tiwari

इंदौर। इंदौर मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद लेटर भी लिखा है. आरोपी के खत 'आखिरी चिट्ठी' में कुछ ऐसा है जो आपके रूह को कंपा देगी. मालूम हो की मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 25-साल की एमबीए छात्रा की हत्या उसके प्रेमी पीयूष धमनोतिया ने कर दी थी। अब पुलिस जांच में आरोपी का आखिरी खत भी मिल गया है, जो उसकी मानसिक हालत और सोच को उजागर करता है।

आखिर क्या लिखा पीयूष ने?

पीयूष ने जो खत लिखा, उसमें उसने शुरुआत में खुद को उस लड़की का “हमसफर” बताया। उसने लिखा कि दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से रहते थे और उनका रिश्ता कॉलेज के दिनों से चला आ रहा था। उसने ये भी कहा कि लोग उनकी नजदीकियों को लेकर नाखुश थे। खत में पीयूष ने यह भी कहा कि उसने अपने परिवार को दोनों के रिश्ते के बारे में बताया था, लेकिन परिवार ने उसे मंजूर नहीं किया। उसने लिखा कि वह अपने प्रेमी से आखिरी बार मिलना चाहता था। खत के अंतिम पन्ने पर पीयूष ने एक दिल बनाया, जिसमें उसने अपने और मृत छात्रा का नाम भी लिखा। यह दिखाता है कि उसके मन में प्यार और दर्द दोनों एक ही समय में मौजूद थे।




हैवानियत के बाद भी ‘खत’

पुलिस के मुताबिक, यह खत हत्या के बाद लिखा गया, जब पीयूष ने छात्रा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर वह मुंबई भाग गया था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में यह भी सामने आया कि उसने यूट्यूब पर तंत्र-मंत्र और आत्मा से जुड़ी चीजें भी सर्च की थीं। खत से जाहिर होता है कि पीयूष ने अपने रिश्ते को प्यार बताया, लेकिन उसने हत्या क्यों की, इसका कोई सीधा कारण नहीं लिखा। यही विरोधाभास अब पुलिस जांच का सबसे बड़ा मुद्दा है।

क्राइम की इस वारदात की डिटेल्स कुछ इस तरह है:

  • दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। कई सालों तक दोनों रिलेशनशिप में रहे।
  • पीयूष ने अपने घरवालों को रिश्ते के बारे में बताया, लेकिन परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। यहीं से दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा।
  • पुलिस के मुताबिक, हाल के दिनों में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। बातचीत कम हो गई थी और झगड़े बढ़ने लगे थे।
  • एक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान पीयूष ने कथित तौर पर छात्रा का गला दबाकर हत्या कर दी।
  • हत्या के बाद ‘आखिरी खत’. घटना के बाद पीयूष ने एक पत्र लिखा। खुद को छात्रा का “हमसफर” बताया. रिश्ते की गहराई का जिक्र किया. अंत में एक दिल बनाकर दोनों के नाम लिखे, लेकिन खत में हत्या की साफ वजह नहीं लिखी।
  • हत्या के बाद आरोपी इंदौर से भाग गया और मुंबई पहुंच गया।
  • पुलिस ने लोकेशन ट्रैक कर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया और उसे इंदौर लाया गया। पूछताछ में कई डिजिटल सबूत भी सामने आए।

अब आगे क्या?

पुलिस डिजिटल डेटा और खत की हैंडराइटिंग की जांच कर रही है। हत्या की असली वजह और मानसिक स्थिति को समझने की कोशिश जारी है। अदालत में पेशी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story