इंदौर एमबीए छात्रा हत्याकांड: ऐसे प्रेमी...प्रेमिका की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म।
इंदौर के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की पहले हत्या की फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उससे माफ़ी मांगने के लिए उसकी आत्मा को बुलाने की कोशिश की.

Indore Rape and Musder Case: मध्यप्रदेश से एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है. हत्या की वारदात जानकर ऐसा लगेगा जैसे कोई फ़िल्मी कहानी चल रही हो. इंदौर के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की पहले हत्या की फिर उसके साथ दुष्कर्म कर उससे माफ़ी मांगने के लिए उसकी आत्मा को बुलाने की कोशिश की.
मालूम हो की मध्य प्रदेश के इंदौर में हत्या कर मुंबई भागा हुआ आरोपी पनवेल के जंगलों में यूट्यूब देखकर आरोपी मृतक की आत्मा को बुलाने की कोशिश कर रहा था. हत्याकांड में आरोपी पीयूष धामनोदिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है.
मुंबई के पनवेल क्षेत्र की एक सुनसान जगह पर मोबाइल में यूट्यूब खुला हुआ था. स्क्रीन पर “आत्माओं से कैसे संपर्क करें?” जैसे वीडियो चल रहे थे. सामने अगरबत्ती जल रही थी, कुछ तांत्रिक क्रियाओं जैसी गतिविधियां की जा रही थीं और एक युवक धीमे स्वर में बार-बार कह रहा था-“मुझे माफ़ कर दो…” यह किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि इंदौर की एक एमबीए छात्रा की हत्या के आरोपी की हरकत थी. मामला ऐसा है की युवक ने पहले छात्रा की हत्या की, फिर शव के साथ अमानवीय कृत्य किया और बाद में उसकी आत्मा से संपर्क साधने की कोशिश की. द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुए इस सनसनीखेज मामले में आरोपी पीयूष धमनोतिया तीन दिन की पुलिस रिमांड पर है.
डीसीपी कृष्णलाल चंदानी ने बताया “जो मर्डर था अंकल गली में उसमें पीयूष धामनोदिया को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और वो तीन दिन की पुलिस रिमांड में है. वो लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. उसके घरवाले शादी के लिये तैयार नहीं थे, जिसको लेकर विवाद हो रहा था.”
ऐसे बनाया हवस का शिकार
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. छात्रा ने तबीयत खराब होने की बात कहकर इनकार किया. इसके बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया. फिर हाथ-पैर बांध दिए, आंखों पर पट्टी बांध दी कहा कि “गिफ्ट देना है.” जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और सीने पर बैठकर गला दबा दिया. जब उसे लगा कि छात्रा की सांसें थम चुकी हैं, तो उसने चाकू से वार किया इतनी जोर से कि चाकू टूट गया. हत्या के बाद आरोपी कमरे में ही रुका रहा. वह बाहर गया, फूटी कोठी इलाके से बीयर लाया और शव के पास बैठकर शराब पी. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने मृत देह के साथ भी यौन अत्याचार किया.
घटनाक्रम एक नजर
- आरोपी पीयूष की मुलाकात छात्रा से 8 सितंबर 2024 को कॉलेज में हुई थी. दोस्ती बढ़ी और वह उसके घर पढ़ने आने लगी. नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों ने शादी का मन बना लिया, लेकिन साथ रहने के दौरान उसे छात्रा के चरित्र पर शक होने लगा. 10 फरवरी को उसने छात्रा को घर बुलाया. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने साथ खाना बनाया. इसके बाद संबंध बने, फिर बहस हुई. विवाद बढ़ने पर उसने रस्सी से बेड पर ही उसका गला घोंट दिया.
- हत्या वाले दिन छात्रा घर से यह कहकर निकली थी कि आधार कार्ड में सुधार करवाना है. पिता ने उसे कलेक्ट्रेट के पास छोड़ा. बाद में उसने छोटी बहन को फोन कर बताया कि वह क्लासमेट पीयूष के साथ जन्मदिन पार्टी में जा रही है और 11 बजे तक लौट आएगी. लेकिन रात 11 बजे उसके मोबाइल से मैसेज आया, “पापा को बोल देना, वो घर नहीं आएगी. इसके बाद मोबाइल बंद हो गया.
- जांच में सामने आया कि आरोपी ने दोनों के 11 आपत्तिजनक वीडियो कॉलेज ग्रुप में शेयर किए. वही वीडियो लड़की के व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड किए गए और उसके मोबाइल में सेव नंबरों पर भेजे गए. हत्या के बाद आरोपी उसी रात पनवेल, मुंबई चला गया. होटल में रुका, फिर अगले दिन मेट्रो में घूमता रहा. इस दौरान उसने लड़की का मोबाइल तोड़ दिया.
- सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब पुलिस पनवेल पहुंची. “जब पुलिस पनवेल गई, तो ऐसी जगह मिली जहां इसने तंत्र क्रिया करने की कोशिश की. ऐसा लगा कि घटना के बाद ये मानसिक रूप से परेशान हो गया था और लड़की की आत्मा से बात करने की कोशिश कर रहा था. पूछताछ में आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है. डीसीपी के अनुसार, “युवक ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और से भी बात करती थी किसी ऐप से, जिसकी वजह से ये घटना हुई. मुख्य कारणों में शादी का दबाव था. बाद में लड़की से इश्यु हुए क्योंकि वो कुछ और लोगों से भी बात करती थी, जिससे आरोपी इनसिक्योर हो रहा था.”
- पुलिस का मानना है कि आरोपी के बदलते बयान जांच को भटकाने की कोशिश भी हो सकते हैं. द्वारकापुरी पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल डेटा, फॉरेंसिक रिपोर्ट और कमरे से मिले सबूतों के आधार पर केस मजबूत कर रही है. आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है और पूछताछ जारी है.
