बेटे ने की मां की हत्या: खाना देने में देरी होने पर काट डाली गर्दन
खाना देने में देरी होने पर बेटा इतना नाराज हुआ कि उसने अपनी ही मां के गर्दन को कुल्हाड़ी से काट डाला।
फोटो सोर्स- npg.news
संभल 15 मार्च 2026, उत्तर प्रदेश के संभल में बेटे ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर दी। शनिवार रात में बेटा खाना देने में देरी होने पर इतना नाराज हुआ कि उसने अपनी ही मां के गर्दन को कुल्हाड़ी से काट डाला। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बहजोई थाना क्षेत्र की है।
क्या है पूरा मामला ?
बहजोई थाना क्षेत्र इस्लामनगर रोड में स्थित नई बस्ती में शनिरात रात में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेटे ने अपने ही सौतेली मां की हत्या कर दी। खाना देने में देरी होने पर उसने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना के बाद पिता ने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।
खबर पर अपडेट जारी है...