Raipur News: थाने के परिसर में महिला ने लगाई आग, उपचार के दौरान मौत, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

Raipur News: रायपुर के महिला थाना परिसर में खुद को आग लगाने वाली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

Update: 2025-09-14 10:21 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला थाना परिसर में खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत हो गई। महिला आगजनी में 70 प्रतिशत झुलस चुकी थी। महिला को थाने के पुलिसकर्मियों ने गंभीर हालत में भर्ती कराया था। इस बीच महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मालूम हो कि महिला पति की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची थी।

जानिए घटनाक्रम

घटना कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित महिला थाने की है। 10 सितम्बर की दोपहर को मृतिका महिला काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। इसी बीच दोपहर साढ़े 12 बजे वर्षा गोस्वामी ने खुद को आग लगा ली। आग लगते ही महिला चीखते-चिल्लाते दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। महिला को जिंदा जलता देख पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। थाने के पुलिसकर्मियों ने महिला पर लगी आग को बुझाये और गंभीर हालत में उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पांच साल पहले हुई थी लव मैरेज

मृतिका वर्षा गोस्वामी की पांच साल पहले ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही वर्षा से शिवम मारपीट करता था। बात-बात पर वर्षा से विवाद कर उसे प्रताड़ित करता था। मारपीट की घटना के बाद पति की शिकायत लेकर वर्षा गोस्वामी महिला थाने पहुंची थी।

10 सितम्बर को कांउसलिंग होने से पहले ही महिला ने थाना परिसर में खुद को आग लगा ली। आगजनी के दौरान थाने में अफरा-तफरी मच गई थी। काउंसलिंग में पहुंची अन्य महिला इधर-उधर भागने लगी।

फिलहाल, पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में डीकेएस में भर्ती कराया है, जहाँ महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। 


Tags:    

Similar News