Raipur News: आधा दर्जन फ्लैट में चोरी, रायपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के दो चोर को किया गिरफ्तार... ऐसे देते थे चोरी को अंजाम

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।

Update: 2025-08-05 12:42 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है। दोनों ने मिलकर शहर में आधा दर्जन फ़्लैट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिये थे। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान जब्त किया है।

पहली घटना 

शिकायतकर्ता पगाटिका कलवा वेकेंटेश्वरलु ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सटर्लिंग होम सरोवर पोर्टीको के पास है। 3 अगस्त को प्रार्थी अपने परिवार के साथ भिलाई गया था। रात करीब 8 बजे वापस घर आकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अन्दर जाकर देखा तो रूम का समान बिखरा हुआ था। आलमारी खुली थी और सोने-चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सामान को चोरी कर ले गया था। थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 250/25 धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

दूसरी घटना

प्रार्थी लोकनाथ देवांगन ने थाना कबीर नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2-3 अगस्त की दरम्यानी कोई अज्ञात चोर हीरापुर कबीर नगर रॉयल रेजिन्सी स्थित उसके मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात और नगदी ले कर फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 142/25 धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

तीसरी घटना

प्रार्थिया भावना यदु ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 अगस्त को कोई चोर हिमालन हाईट्स स्थित उसके मकान का ताल तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात को चोरी कर ले गया। साथ ही उसी कालोनी में निवासरत अनिश कुमार के भी सूने मकान का ताला तोड़कर घडी़, नगदी रकम एवं चांदी के जेवरात चोरी कर लिया। प्रार्थियों के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 172/25 धारा 331(3), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटनाओं को एसएसपी ने लिया गंभीरता से

चोरी की घटनाओं को एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लिया और पुलिस व सायबर की टीम को जल्द से जल्द अरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थलों का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ताओं से पूछताछ कर जाँच शुरू की गई। घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया कि अज्ञात आरोपी द्वारा सभी घटनाओं को एक ही तरीका से अंजाम दिया गया था। घटना के आधार पर किसी बाहरी गिरोह के सदस्यों द्वारा घटनाओं को अंजाम देना पाया गया।

बाहरी गिरोह ने की थी चोरी

टीम के सदस्यों द्वारा बाहरी गिरोह को फोकस करते हुये जाँच की गई। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। शहर में स्थित होटल/लॉज की चेकिंग की गई।

इसी दौरान आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। साथ ही आरोपियों को लोकेट करने में सफलता मिली। आरोपी घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार हो रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों का पीछा करते हुये आरोपियों को अम्बिकापुर में पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद सन्नी गौर एवं रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख निवासी महाराष्ट्र का होना बताये। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा फ्लैट में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किये।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने के जेवरात 36 ग्राम, चांदी 843 ग्राम, 9 नग हाथ घड़ी, 1 नग आईफोन और प्रयुक्त 3 नग मोबाइल फोन जुमला कीमती लगभग 6,20,000 रूपये तथा आलाजरब जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध चोरी की अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुई है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी

01. विनोद सन्नी गौर पिता विनोद गौर उम्र 22 पता बालाजी नगर हाइवे के बगल में टेल्को रोड के बाजू भोसरी थाना बालाजी नगर पुणे महाराष्ट्र।

02. रेयान उर्फ अमन फैय्याज शेख पिता फैय्याज शेख उम्र 20 पता केरोल वेस्ट पाइप लाइन आगरा होटल के पास कोहिनूर सिटी थाना कुरला वेस्ट नई मुंबई महाराष्ट्र।

Tags:    

Similar News