Raipur News: 38 लाख पार, जमीन रजिस्ट्री कराने पहुंचे अफसर की कार से रूपए पार, दो आरोपी गिरफ्तार...
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रजिस्ट्री कराने पहुंचे अफसर की कार से आरोपियों ने 38 लाख नगदी पार कर दिए। पीड़ित अफसर की शिकायत पर क्राइम व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को पकड़ा है।
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 38 लाख की उठाईगिरी का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घटना के 24 घंटों के भीतर क्राइम व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने रजिस्ट्री कराने पहुंचे एफसीआई अफसर की कार में रखे 38 लाख उठा ले गये थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उठाईगिरी की रकम भी जब्त कर ली है। आरोपियों में नितिन सोनी, तनवीर मोहम्मद को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस इस मामले में आज दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता कर मीडिया के साथियों को घटना के संबंध में जानकारी देगी।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ऑक्जोसीजोन के पास का है। मंदिर हसौद निवासी भारतीय खाद्य निगम में पदस्थ अफसर ज्ञानप्रकाश पांडेय 16 फरवरी की दोपहर रजिस्ट्री कराने के लिए कोलेक्टारेट स्थित रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान अपनी कार में ही 38 लाख नगदी से भरा बैग रख कर रजिस्ट्री कार्यलय गए थे। काम होने के बाद रजिस्ट्री कार्यलय से वापस अपनी कार के पास आए तो देखें कि उनकी कार में रखा नगदी से भरा बैग गायब था। उन्होंने तत्काल इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई।
क्राइम ब्रांच व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुये घटना के 24 घंटों के भीतर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से नगदी भी जब्त की गई है।
पकड़ें गए आरोपियोें में नितिन सोनी, तनवीर मोहम्मद को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस की संयुक्त टीम ने उठाईगिरी की रकम बरामद कर ली है। पुलिस इस मामले में आज दोपहर दो बजे प्रेसवार्ता कर मीडिया के साथियों को घटना के संबंध में जानकारी देगी।