Raipur Crime: थाने में महिला ने लगाई खुद को आग, मचा हड़कंप...

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के महिला थाने में काउंसलिंग में पहुंची महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला को जिंदा जलता देख थाने परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Update: 2025-09-10 10:13 GMT

Raipur Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब काउंसलिंग में आई एक महिला ने खुद को आग लगा ली। महिला आग से जलती हुई थाने परिसर में चीखते हुये दौड़ रही थी। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला पर लगी आग को बुझाये और गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए डीकेएस में भर्ती कराया गया है।

जानिए घटनाक्रम

घटना कालीबाड़ी क्षेत्र स्थित महिला थाने की है। आज दोपहर को महिला काउंसलिंग के लिए महिला थाना पहुंची थी। इसी बीच दोपहर साढ़े 12 बजे वर्षा गोस्वामी ने खुद को आग लगा ली। आग लगते ही महिला चीखते-चिल्लाते दौड़कर थाने के अंदर घुस गई। महिला को जिंदा जलता देख पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

थाने के पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में महिला पर लगी आग को बुझाये और गंभीर हालत में उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला का नाम वर्षा गोस्वामी पति शिवम गोस्वामी है।

पांच साल पहले हुई थी लव मैरेज

पीड़िता वर्षा गोस्वामी की पांच साल पहले ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। दोनों के दो बच्चे भी है। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही वर्षा से शिवम मारपीट करता था। बात बात पर वर्षा से विवाद कर उसे प्रताड़ित भी करता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच में विवाद हुआ था। मारपीट की घटना के बाद पति की शिकायत लेकर वर्षा गोस्वामी महिला थाने पहुंची थी।

आज कांउसलिंग होने से पहले ही महिला ने खुद को आग लगा ली। आगजनी के दौरान थाने में अफरा-तफरी मच गई थी। काउंसलिंग में पहुंची अन्य महिला इधर उधर दौड़ रही थी। फिलहाल, पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में डीकेएस में भर्ती कराया है, जहाँ महिला का उपचार चल रहा है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags:    

Similar News