Raipur Crime News: थाना परिसर से दो आरोपी फरार: हेरोइन सहित 23 लाख के सामान के साथ हुए थे गिरफ्तार, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thane Se Do Aaropi Farar: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हेरोइन तस्करी के दो आरोपी थाना परिसर से फरार (Thane Se Do Aaropi Farar) हो गए हैं, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Update: 2025-12-06 11:41 GMT

Raipur Crime News

Thane Se Do Aaropi Farar:  रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हेरोइन तस्करी के दो आरोपी थाना परिसर से फरार (Thane Se Do Aaropi Farar) हो गए हैं, जिससे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना परिसर में मचा हड़कंप

यह पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संवेदना कक्ष से दो आरोपी फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कल ही दोनों आरोपी को हेरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था और उन्हें थाना के  संवेदना कक्ष में रखा गया था, जहां से दोनों फरार हो गए। वहीं अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

कल हेरोइन बेचते हुए थे गिरफ्तार              

बता दें कि पुलिस को 5 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साइंस कॉलेज मैदान के पास एक काले रंग की कार खड़ी है, जिसके अंदर कुछ युवक बैठे हैं और हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के बाद एक्शन में आई पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर खिलावन साहू, गुरप्रीत सिंह, आयुष दुबे और मृत्युंजय दुबे को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 2 लाख 60 हजार रूपए का 26.22 ग्राम हेरोइन चिट्ठा बरामद किया था। इसके अलावा एक कार और 7 मोबाइल भी बरामद की गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 23 लाख का सामान बरामद किया गया था। 

दोनों आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

बताया जा रहा है कि पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाई थी। वहीं 6 दिसंबर की सुबह खिलावन साहू और गुरप्रीत सिंह थाने परिसर में बने संवेदना कक्ष से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी है।                    

Tags:    

Similar News