CG Opium: काॅलोनी में अफीम के काले कारोबार का खुलासा, 14 लाख नगदी और अफीम के साथ 70 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

CG Opium: छत्तीसगढ़ में 14 लाख नगदी और अफीम के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अफीम भी जब्त किया गया है।

Update: 2026-03-17 12:57 GMT

CG Opium: दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने काॅलोनी में चल रहे अफीम के काले कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने 400 ग्राम अफीम के साथ 70 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 14 लाख से ज्यादा की नगदी भी जब्त की है। पुलिस ने मामले में धारा NDPS Act की धारा 18(ग), 27(क), 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी बुजुर्ग का नाम गुरमेल सिंह 70 वर्ष है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला थाना कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति खारून ग्रीन काॅलोनी गेट नंबर 2 के पास अफीम रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। इस सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।

आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके पास से 403 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत 2 लाख जब्त की गई। इसके अलावा आरोपी के पास से 16 लाख नगदी भी जब्त की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी के पास अफीम की बिक्री से यह रकम अर्जित की गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 14.46 लाख है।

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान गुरमेल सिंह 70 वर्ष निवासी खारून ग्रीन काॅलोनी कुम्हारी के रूप में की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी को गिरफतार कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

कार्रवाई में इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

अवैध अफीम की कार्रवाई में थाना कुम्हारी स्टाफ के उप निरीक्षक, आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी का नाम 

1. गुरमेल सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी खारुन ग्रीन कॉलोनी हाउस नंबर 50, कुम्हारी, जिला दुर्ग

Tags:    

Similar News