सस्पेंड ब्रेकिंग: सोशल मीडिया में वायरल हुआ जुए का फड़, SSP ने टीआई को किया सस्पेंड

CG Police News; रामानुजनगर अन्तर्गत कुमेली घाट के जंगल में बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया ने वायरल होने जे बाद एसएसपी ने निरीक्षक अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी रामानुजनगर को निलंबित कर दिया है।

Update: 2026-04-07 02:56 GMT

npg.news

सूरजपुर 07 अप्रैल 2026, रामानुजनगर अन्तर्गत कुमेली घाट के जंगल में बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा जुआ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया ने वायरल होने जे बाद एसएसपी ने निरीक्षक अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी रामानुजनगर को निलंबित कर दिया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में लिखा है, थाना रामानुजनगर अन्तर्गत कुमेली घाट के जंगल में बड़े पैमाने पर लोगों द्वारा जुआ खेलते हुए 05 एवं 06.अप्रैल 2026 को फेसबुक, यू-ट्यूब द्वारा एक वीडियो वायरल हुआ है, वायरल वीडियो थाना रामानुजनगर क्षेत्र का है। इतने वृहद स्तर पर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ संचालित होना कहीं न कहीं थाना प्रभारी की संलिप्तता अथवा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण न रख पाना प्रदर्शित करता है, जबकि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के संबंध में स्पष्ट निर्देश है।

निरीक्षक अलरिक लकड़ा थाना प्रभारी रामानुजनगर को पदीय आचरण के विरूद्ध कार्य करने, लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचरण का प्रदर्शन कर करने पर से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र सूरजपुर संबद्ध किया जाता है। निरीक्षक को निलंबन अवधि में नियमानुसार गुजारा भत्ता देय होगा।




 


Tags:    

Similar News